Sunday, April 19, 2026

तेज धूप में लंबे समय तक रहने के कारण skin burns की समस्या हो सकती है, ऐसे में यह जानें कैसे रखें ध्यान

by editor
तेज धूप में लंबे समय तक रहने के कारण skin burns की समस्या हो सकती है, ऐसे में यह जानें कैसे रखें ध्यान

गर्मी के मौसम में अक्सर skin burns की समस्या उत्पन्न होती है, जिसे सनबर्न भी कहा जाता है. सनबर्न तीन चरणों में होता है, और तीसरा चरण सबसे अधिक गंभीर होता है. यदि समय रहते सनबर्न का इलाज नहीं कराया जाए, तो त्वचा को गंभीर नुकसान हो सकता है.

गर्मियों में स्किन बर्न होना एक सामान्य समस्या है, और सनबर्न के भी विभिन्न प्रकार होते हैं. इसे तीन श्रेणियों में बांटा जाता है. सनबर्न की पहली स्टेज में सिर्फ ऊपरी त्वचा प्रभावित होती है, जबकि दूसरी स्टेज में त्वचा के नीचे तक खाल को नुकसान पहुँचता है, और तीसरी स्टेज में त्वचा के नीचे की चर्बी को भी नुकसान होता है.

सनबर्न में त्वचा लाल, दर्दनाक और क्षतिग्रस्त हो जाती है, जो अक्सर लंबे समय तक धूप में रहने से होता है. सूरज की पराबैंगनी किरणें (यूवी रेज) त्वचा को जलाकर नुकसान पहुँचाती हैं. सनबर्न की पहली स्टेज में त्वचा का ऊपरी हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो जाता है, और यह नुकसान आमतौर पर एक सप्ताह में ठीक हो जाता है.

दूसरी स्टेज में त्वचा के मध्य भाग को नुकसान होता है, जिससे त्वचा पर छाले बन जाते हैं. यदि छालों को खुजाया या फोड़ा जाए तो समस्या और बढ़ सकती है. तीसरी स्टेज सबसे गंभीर होती है, जिसमें त्वचा की सभी परतों को नुकसान पहुँचता है, और कभी-कभी चर्बी तक प्रभावित हो जाती है. ऐसी स्थिति में तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है.

गर्मियों में सनबर्न से बचने के लिए अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना जरूरी है. यदि सनबर्न हो जाए, तो प्रभावित हिस्से को ठंडे पानी से धोएं और उस पर बर्फ रगड़ सकते हैं. जब तक त्वचा पूरी तरह ठीक न हो जाए, धूप में जाने से बचें. अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो  सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, इससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा. इसके अलावा, धूप में निकलते वक्त पूरे कपड़े पहनें और चेहरे, बाजू, और पैरों को ढक कर रखें, जिससे सनबर्न की समस्या से बचा जा सकता है.

यदि सनबर्न के कारण त्वचा की कई परतें प्रभावित हो गई हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. सनबर्न का तुरंत पता नहीं चलता, लेकिन त्वचा का रंग गुलाबी हो जाता है और जब जलन या दर्द शुरू होता है, तब इसका एहसास होता है. यदि सनबर्न के कारण जलन या दर्द हो रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें. यदि इसे नजरअंदाज किया जाए, तो स्थिति गंभीर हो सकती है और त्वचा कैंसर का कारण भी बन सकती है.

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा