Daayra Trailer: ‘दायरा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन पुलिस अफसर के रोल में आमने-सामने हैं। मेघना गुलजार की फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होगी।
Daayra Trailer: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म क्राइम और इन्वेस्टिगेशन की दुनिया पर आधारित नजर आ रही है। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
पुलिस अफसर के किरदार में करीना और पृथ्वीराज
‘दायरा’ में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन पुलिस अधिकारियों की भूमिका निभा रहे हैं। पृथ्वीराज को डीसीपी रमन कुमार के किरदार में देखा जा रहा है, जबकि करीना डीसीपी अजूनी की भूमिका निभा रही हैं।
ट्रेलर में दोनों अधिकारियों की सोच और जांच करने के तरीके में बड़ा अंतर नजर आता है। एक पुलिस एनकाउंटर से जुड़े मामले की जांच के दौरान दोनों के बीच कानून, ड्यूटी और न्याय को लेकर मतभेद सामने आते हैं।
also read: Alpha OTT Release: 99 करोड़ कमाने वाली आलिया भट्ट की…
लापता लड़की की जांच से खुलेंगे कई राज
ट्रेलर की कहानी में उस वक्त नया मोड़ आता है जब एक मां अपनी लापता बेटी की तलाश में पुलिस के पास पहुंचती है। मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आने लगते हैं।
जांच के दौरान एक ऐसे संदिग्ध का भी जिक्र होता है, जो कथित तौर पर पिछले दो वर्षों से एक खास रास्ते पर सक्रिय है। ट्रेलर में नाबालिगों से जुड़े अपराध और मौजूदा कानूनी व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठते दिखाई देते हैं।
करीना-पृथ्वीराज का फेस ऑफ बना आकर्षण
फिल्म के ट्रेलर में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की स्क्रीन प्रेजेंस दमदार दिखाई देती है। दोनों के किरदारों के बीच तनाव और विचारों का टकराव कहानी को दिलचस्प बनाता है।
करीना और पृथ्वीराज की इंटेंस परफॉर्मेंस के साथ ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी सस्पेंस और थ्रिल को बढ़ाता है। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में पुलिस जांच के साथ-साथ नैतिकता और न्याय से जुड़े कई सवाल कहानी का अहम हिस्सा होंगे।
View this post on Instagram
सबा पटौदी ने भी किया रिएक्ट
करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि कुछ सच्चाइयों के जवाब आसान नहीं होते। ट्रेलर पर करीना की ननद सबा पटौदी ने भी प्रतिक्रिया दी और फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। उन्होंने करीना और पृथ्वीराज के लुक की तारीफ करते हुए फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करने की बात कही।
ट्रेलर पर यूजर्स का मिला-जुला नहीं, शानदार रिस्पॉन्स
ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। कई यूजर्स ने फिल्म की कहानी को दिलचस्प बताया और करीना-पृथ्वीराज की जोड़ी की तारीफ की।
कुछ दर्शकों ने करीना को थ्रिलर जॉनर में देखने को लेकर उत्साह जताया, जबकि कई लोगों ने ट्रेलर के सस्पेंस और कलाकारों की एक्टिंग की सराहना की। सोशल मीडिया पर कमेंट्स के जरिए यूजर्स फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि मेघना गुलजार की ‘दायरा’ ट्रेलर से बनी उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है और करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है।