‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?

By Neha

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने गर्लफ्रेंड तमन्ना संग सगाई कर ली है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी।

By Neha

सगाई के खास मौके पर मोहसिन ब्लैक टक्सीडो, व्हाइट शर्ट और रेड टाई में नजर आए। वहीं तमन्ना रेड गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं।

By Neha

तमन्ना ने अपनी खूबसूरत डायमंड एंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री फैंस का ध्यान खींच रही है।

By Neha

मोहसिन ने तस्वीरों के साथ तमन्ना के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा। उन्होंने उन्हें कॉन्फिडेंट, संवेदनशील और खुशमिजाज बताते हुए अपने जीवन का खास इंसान कहा।

By Neha

एक्टर ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए बताया कि पहली बार तमन्ना का हाथ थामते ही उन्हें एक अलग तरह का सुकून महसूस हुआ था।

By Neha

मोहसिन ने लिखा कि कभी-कभी दो लोग उसी वक्त मिलते हैं, जब उन्हें मिलना होता है। अब दोनों प्यार, दोस्ती और खूबसूरत यादों के साथ नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं।

By Neha

मोहसिन की मंगेतर तमन्ना के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर की हैं।

By Neha

मोहसिन खान को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका के किरदार से घर-घर में पहचान मिली। शो में उन्होंने शिवांगी जोशी के साथ काम किया और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

By Neha