अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा

By Neha

पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने सावन के पावन महीने में पति साज़ यानी साजन शर्मा के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया।

By Neha

अफसाना ने सोशल मीडिया पर रुद्राभिषेक की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरी ताकत मेरा महादेव है।” उनकी पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी।

By Neha

अफसाना की महादेव भक्ति कुछ लोगों को रास नहीं आई। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें और उनके पति को लेकर आपत्तिजनक कमेंट्स किए और तंज कसा।

By Neha

कुछ लोगों ने अफसाना के माता-पिता और उनकी परवरिश पर सवाल उठाए। कई कमेंट्स में निजी और बेहद आपत्तिजनक बातें भी कही गईं।

By Neha

अफसाना खान मुस्लिम परिवार से आती हैं, लेकिन वह हिंदू धार्मिक स्थलों और पूजा-पाठ में भी आस्था रखती नजर आई हैं। इसी वजह से उनकी शिवभक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

By Neha

इससे पहले जुलाई में अफसाना अपने पति के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। वहां उन्होंने पूजा और आरती में हिस्सा लिया था।

By Neha

अफसाना खान और उनके पति साजन शर्मा अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि से आते हैं। दोनों ने परिवार के दबाव के बावजूद एक-दूसरे का साथ चुना और शादी की।

By Neha

अफसाना खान ‘तितलियां’ जैसे हिट गाने से घर-घर में मशहूर हुईं। इसके बाद वह Bigg Boss में नजर आईं और अब Dhurandhar के गाने ‘नाल नचणा’ ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है।

By Neha