कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों?
By Neha
कृति सेनन के नए रक्षा बंधन ज्वेलरी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है।
By Neha
विज्ञापन में कृति ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने नजर आती हैं, जिसे लेकर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए हैं।
By Neha
कंगना रनौत ने भी इस विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए कृति के आउटफिट पर तंज कसा है।
By Neha
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में सवाल किया कि इतने फैशन विकल्प होने के बावजूद भाई को राखी बांधने के लिए बिकिनी या अंडरगारमेंट्स जैसा लुक क्यों चुना गया।
By Neha
कंगना ने विज्ञापन को लेकर अपनी असहमति जताते हुए कहा कि कैंपेन की स्टाइलिंग उन्हें असहज और 'क्रीपी' लगी।
By Neha
विज्ञापन में कृति को अपने पालतू कुत्ते को राखी बांधते हुए भी दिखाया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
By Neha
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने विज्ञापन में पारंपरिक रक्षा बंधन की रस्मों और पहनावे को लेकर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने इसे मॉडर्न और क्रिएटिव प्रेजेंटेशन बताया।
By Neha
कृति और कंगना दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं और कृति के इस ऐड ने दोनों अभिनेत्रियों के नाम को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
By Neha