Saturday, August 15, 2026

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद शिल्पा शेट्टी अपनी मां के साथ स्पॉट, बेटियों संग बिताया क्वॉलिटी टाइम

by Neha
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद शिल्पा शेट्टी अपनी मां के साथ स्पॉट, बेटियों संग बिताया क्वॉलिटी टाइम

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताती हुईं स्पॉट हुईं। जानें आउटिंग और वर्क फ्रंट अपडेट।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ स्पॉट हुईं। कुछ समय पहले सुनंदा शेट्टी को उम्र संबंधी बीमारी के कारण लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। इस दौरान शिल्पा अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ अपनी मां को बाहर ले गईं और रेस्टोरेंट के बाहर क्वॉलिटी टाइम बिताया।

इस आउटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी ग्रे कलर के कोऑर्ड सेट में नजर आईं, उनके बाल कर्ल किए हुए थे और उन्होंने स्टाइलिश चश्मा पहना हुआ था। वहीं शमिता शेट्टी ब्राउन कोऑर्ड सेट में दिखीं और उन्होंने भी चश्मा और डेनिम बैग कैरी किया। दोनों बहनें अपनी मां को हाथ पकड़कर बाहर ले जाती नजर आईं। सुनंदा शेट्टी येलो कलर के सूट में थीं और उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए, उसके बाद गाड़ी में बैठ गईं।

also read: Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल की दोस्ती में…

इससे पहले शिल्पा शेट्टी को सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में भी देखा गया था, जिसमें उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री, राजपाल यादव और एकता कपूर के साथ भाग लिया। इस दौरान शिल्पा ने कहा था कि सनातनों का हमेशा प्रयास धर्म के रास्ते पर चलने का होता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 5 में देखा गया था। वहीं उनके पति राज कुंद्रा को रियलिटी शो The Traitors में देखा गया। फिल्मों की बात करें तो शिल्पा को 2023 में Sukhee में देखा गया और अब वह कन्नड़ फिल्म KD: The Devil में नजर आएंगी।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी