Bigg Boss 19 में फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल की दोस्ती में दरार, गार्डन एरिया में बहस और खरी-खोटी की लड़ाई। जानिए फैमिली वीक में घरवालों की प्रतिक्रिया।
Bigg Boss 19 का फिनाले जल्द आने वाला है और जैसे-जैसे शो खत्म होने में कम दिन बचे हैं, कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और रिश्तों की कड़वाहट भी सामने आ रही है। घर के अंदर हाल ही में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की दोस्ती दिख रही थी, लेकिन अब इन दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। घर के अंदर एक छोटी सी बात पर दोनों में बहस हो गई और उन्होंने एक-दूसरे को खरी-खोटी सुनाई।
शुरुआत में तान्या ने फरहाना के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था और दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आती थीं। लेकिन अब यह दोस्ती टूटती नजर आई। फरहाना ने तान्या को यह कहकर नाराज किया कि वह उनकी गुलाम बनने की कोशिश कर रही हैं।
View this post on Instagram
दरअसल, घर के गार्डन एरिया में फरहाना ने थूक दिया, जो तान्या को अच्छा नहीं लगा। तान्या ने फरहाना से कहा कि उन्हें यहाँ ऐसा नहीं करना चाहिए। फरहाना ने तान्या की बात सुनकर कहा, “मेरा दिमाग मत खराब करो।” इस पर तान्या ने जवाब दिया कि “कोई तुमसे डरता नहीं है और कोई उनका गुलाम भी नहीं है।” फरहाना को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने कहा कि तान्या जानबूझकर ऐसे मुद्दे उठाती हैं और फिर गुलाम बनने की कोशिश करती हैं। इस बहस को देखकर घर के सभी सदस्य चौंक गए। आखिरकार, कुनिका के बेटे अयान बीच में आकर मामला संभालने की कोशिश करते हैं।
इस हफ्ते बिग बॉस में फैमिली वीक चल रहा है। सोमवार के एपिसोड में कुनिका के बेटे अयान और अशनूर के पिता शो में आए थे। वहीं आज के एपिसोड में गौरव खन्ना की पत्नी और फरहाना भट्ट की मां शो में आने वाली हैं। इस हफ्ते के एपिसोड में घरवालों के रिश्तों में और ड्रामा देखने को मिलेगा।