Sunday, September 6, 2026

जनता दर्शन में सुनीं फरियादियां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास, जमीन और हड़पे रुपये दिलाने का दिया आश्वासन

by Neha
जनता दर्शन में सुनीं फरियादियां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास, जमीन और हड़पे रुपये दिलाने का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान 200 लोगों की समस्याएं सुनी। आवास, जमीन कब्जामुक्त और हड़पे गए रुपये दिलाने का दिया आश्वासन।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान करीब 200 फरियादी अलग-अलग जिलों से पहुंचे और अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। जनता दर्शन में लोगों ने आवास, जमीन पर कब्जा, इलाज और हड़पे गए रुपये जैसी परेशानियों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरियादियों से बातचीत करते हुए उन्हें आवास दिलाने, जमीन कब्जामुक्त कराने, इलाज में मदद और हड़पे गए पैसे वापस दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं के तत्काल निवारण के निर्देश दिए।

also read: मासूम बच्चे की जान बचाने में आगे आए मुख्यमंत्री योगी…

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अन्य कार्यक्रम

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की शुरुआत की। उन्होंने उच्चीकृत क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण किया, जिसकी लागत 72.78 करोड़ रुपये है। इस प्रयोगशाला का भवन अब ‘बी’ श्रेणी से अपग्रेड होकर ‘ए’ श्रेणी का बन गया है और यह छह मंजिला है।

उच्चीकृत प्रयोगशाला में अब फोरेंसिक जांच की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें लैपटॉप, मोबाइल, सीसीटीवी डाटा स्टोरेज रिकवरी और आवाज संबंधी फोरेंसिक जांच के साथ-साथ आग्नेय अस्त्र और विस्फोटक पदार्थों की जांच की मॉडर्न सुविधा भी शामिल है। यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा पूरा किया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन और इन योजनाओं के माध्यम से यह संदेश दिया कि सरकार हर नागरिक की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?