Monday, August 31, 2026

Coffee पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है या कम होता है? जानिए

by editor
Coffee पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है या कम होता है? जानिए

कुछ लोगों को Coffee पीने की आदत या लत होती है, और वे दिनभर में 5 से 7 बार या कभी-कभी 10 बार तक Coffee पी लेते हैं। Coffee में ऐसे कई उत्तेजक तत्व मौजूद होते हैं जो ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकते हैं। जब इसे जरूरत से ज्यादा मात्रा में पिया जाए, तो यह स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। क्या Coffee पीने से तुरंत ब्लड प्रेशर बढ़ता है?

कई लोगों को थोड़े-थोड़े अंतराल में Coffee पीने की आदत होती है, जिससे उन्हें ताजगी और सुकून महसूस होता है। कॉफी में मौजूद कुछ तत्वों की वजह से यह लत का रूप भी ले सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ज्यादा कॉफी पीना सेहत के लिए नुकसानदेह है या फिर यह लाभकारी हो सकती है?

Coffee में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं, जिनमें कैफीन, पॉलीफेनॉल और अन्य एंटीऑक्सीडेंट शामिल हैं। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, लिपिड्स, नाइट्रोजन यौगिक, विटामिन, मिनरल्स, एल्कलॉइड और फेनोलिक यौगिक भी होते हैं। खासकर कैफीन और पॉलीफेनॉल की मौजूदगी के चलते लोग बार-बार कॉफी पीने के लिए प्रेरित होते हैं। कई लोग तो दिन में 10 से 12 बार भी कॉफी पी लेते हैं। हालांकि, कॉफी मानसिक तनाव को कुछ हद तक कम कर सकती है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।

क्या Coffee से बढ़ता है ब्लड प्रेशर?
Coffee पीने के बाद कुछ समय के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, लेकिन यह प्रभाव अस्थायी होता है और थोड़ी देर बाद बीपी सामान्य स्तर पर लौट आता है। कॉफी में मौजूद कैफीन रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देता है, जिससे बीपी थोड़े समय के लिए बढ़ जाता है। हालांकि, नियमित रूप से सीमित मात्रा में कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर पर गंभीर असर नहीं पड़ता। अगर कोई व्यक्ति दिन में तीन से चार बार कॉफी का सेवन करता है, तो यह नुकसानदेह नहीं है। लेकिन इससे अधिक मात्रा में कॉफी पीना स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।

सावधानी बरतना जरूरी
जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें कॉफी पीने से परहेज़ करना चाहिए। ऐसे मरीजों के लिए कैफीन हानिकारक हो सकता है, क्योंकि उनके बीपी में अचानक वृद्धि खतरनाक हो सकती है। हालांकि, हर किसी को कॉफी पीने के बाद बीपी बढ़ता हो, ऐसा ज़रूरी नहीं है। फिर भी, Coffee का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका उपयोग करना चाहिए।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है