Saturday, July 25, 2026

CM Yogi Adityanath ने गोरखपुर में राधा माधव होलसेल फैमिली मार्ट का उद्घाटन किया

by ekta
CM Yogi Adityanath ने गोरखपुर में राधा माधव होलसेल फैमिली मार्ट का उद्घाटन किया

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath ने आज गोरखपुर में सिविल लाइंस क्षेत्र में राधा माधव होलसेल फैमिली मार्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और प्रतिष्ठान संचालकों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि यहां लोगों को उचित कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता के हर प्रकार के टेक्सटाइल उत्पाद उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर उन्होंने भूतल समेत प्रतिष्ठान के सभी चार तलों पर बनाए गए रिटेल काउंटरों का अवलोकन और निरीक्षण किया।

CM Yogi Adityanath ने गोरखपुर में राधा माधव होलसेल फैमिली मार्ट का उद्घाटन किया

प्रतिष्ठान के निदेशक श्री देवीदयाल अग्रवाल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर व्यापार के लिए बेहतरीन माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया। श्री अग्रवाल ने कहा कि कारोबार बढ़ने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

CM Yogi Adityanath ने गोरखपुर में राधा माधव होलसेल फैमिली मार्ट का उद्घाटन किया

CM Yogi Adityanath ने गोरखपुर में राधा माधव होलसेल फैमिली मार्ट का उद्घाटन किया

इस अवसर पर गोरखपुर के महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुश्री चारू चौधरी, विधान परिषद सदस्य श्री धर्मेन्द्र सिंह, विधायक श्री विपिन सिंह तथा व्यापारीगण उपस्थित थे।

source: https://information.up.gov.in/h

You may also like

Leave a Comment

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच