'अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं' - हिना खान का बड़ा दावा

By Neha

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में स्वीकार किया कि उन्होंने 'भाभीजी घर पर हैं' के निर्माता पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया था, जिसके बाद विवाद तेज हो गया।

By Neha

इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

By Neha

हिना खान ने एक पॉडकास्ट में शिल्पा शिंदे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके पुराने दावों पर सवाल उठाए।

By Neha

हिना ने कहा कि अगर शिल्पा ने बिग बॉस के दौरान यह सच बताया होता, तो वह कभी शो की विजेता नहीं बन पातीं।

By Neha

रॉकी जायसवाल ने भी विवादों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आजकल "कंट्रोवर्सी ही सबसे बड़ी करेंसी बन गई है।"

By Neha

हिना खान और रॉकी जायसवाल ने रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में कई विवादित मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।

By Neha

पॉडकास्ट में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते पर भी बातचीत हुई, जहां उनके अलग रहने और तलाक की खबरों का जिक्र किया गया।

By Neha

हिना खान ने कहा कि अगर दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे, तो सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को सरप्राइज देने वाले वीडियो सिर्फ एक "परफेक्ट कपल" की छवि बनाने का प्रयास थे।

By Neha