Sunday, August 23, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने का किया स्वागत, केंद्र की पहल को सराहा

by Neha
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने का किया स्वागत, केंद्र की पहल को सराहा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने का स्वागत किया और पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की संवाद व समाधान की पहल की सराहना की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा अपना अनशन समाप्त किए जाने का स्वागत करते हुए इसे केंद्र सरकार की संवेदनशील और सकारात्मक पहल का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप और केंद्र सरकार के संवाद आधारित दृष्टिकोण ने इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देर रात दिए गए आश्वासन और केंद्रीय मंत्रिमंडल स्तर पर इस विषय पर विचार करने की पहल से यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार मुद्दों के समाधान के लिए गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है।

also read: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि, मजबूत होगी भारत की रक्षा क्षमता

संवाद और सहमति से समाधान पर सरकार का जोर

सीएम सैनी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किया जाना इस बात का संकेत है कि केंद्र सरकार बातचीत और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी पक्षों के साथ संवाद कायम रखते हुए प्रभावी और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।

प्रभावी कानूनी व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आवश्यक कानूनी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रस्तावित मसौदे पर विचार के बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नई कानूनी व्यवस्था का उद्देश्य दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई, सख्त दंड और प्रभावी न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित करना है, जिससे युवाओं और विद्यार्थियों का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

युवाओं के हित सर्वोच्च प्राथमिकता

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था के जरिए देश की शिक्षा प्रणाली और न्यायिक प्रक्रिया दोनों को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम लोकतांत्रिक मूल्यों, संवाद और जनहित के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा