'मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते'... राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा
By Neha
रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' के हालिया एपिसोड में राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच विवाद ने सभी का ध्यान खींच लिया।
By Neha
लीडरशिप टास्क में शिवांगी जोशी पहली और आकांक्षा चमोला दूसरी टीम लीडर बनीं। इसके बाद लॉकर रूम में श्रेया ने अपना गुस्सा जाहिर किया।
By Neha
श्रेया ने आरोप लगाया कि टास्क के दौरान राम कपूर शिवांगी के बेहद करीब आ गए थे, जिस पर हर्षद चोपड़ा ने उन्हें पीछे हटने के लिए कहा।
By Neha
श्रेया ने कहा कि राम कपूर बात करते समय काफी करीब आ जाते हैं और इससे उन्हें असहज महसूस होता है।
By Neha
श्रेया ने दावा किया कि एक पुराने टास्क के बाद राम कपूर ने उनके गाल पर किस किया था, जिसे उन्होंने अपनी पर्सनल बाउंड्री का उल्लंघन बताया।
By Neha
श्रेय ने कहा कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो वह साफ शब्दों में कहेंगी कि उनके पिता भी इस तरह प्यार नहीं जताते, इसलिए उनसे दूरी बनाए रखें।
By Neha
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर राम कपूर के व्यवहार की आलोचना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने महिला कंटेस्टेंट्स की पर्सनल स्पेस का सम्मान करने की बात कही।
By Neha
फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे 'लॉकअप 2' में यह विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। दर्शकों की नजरें अब शो के अगले एपिसोड पर टिकी हैं।
By Neha