क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच
By Neha
'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित ने पॉडकास्ट में अपने धर्म, रोजे और सैफी के साथ रिश्ते को लेकर फैली अफवाहों पर खुलकर बात की।
By Neha
धर्म परिवर्तन की चर्चाओं पर चंद्रिका ने कहा कि वह हिंदू हैं। उन्होंने कहा, "हर-हर महादेव कौन बोलता है, रुद्राक्ष कौन पहनता है?"
By Neha
चंद्रिका ने बताया कि सैफी उनके 4-5 साल पुराने दोस्त हैं। कैमरे पर वह हाल ही में दिखे हैं, लेकिन दोस्ती काफी पुरानी है।
By Neha
उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ वीडियो देखकर उनका नाम सैफी से जोड़ने लगे, जबकि उनके बीच सिर्फ दोस्ती और प्रोफेशनल काम का रिश्ता है।
By Neha
चंद्रिका ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पूरा रोजा नहीं रखा था। उन्होंने सिर्फ कोशिश की थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उसे पूरा नहीं कर सकीं।
By Neha
उन्होंने बताया कि वह हार्ट पेशेंट हैं और माइग्रेन की समस्या भी है। लंबे समय तक भूखे रहने से उनकी तबीयत बिगड़ सकती है।
By Neha
चंद्रिका के मुताबिक, सैफी उनके लिए व्रत रखते थे और शूट के दौरान उनके साथ भोलेनाथ के मंदिर भी जाते थे। इसी सम्मान में उन्होंने भी एक सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की।
By Neha
चंद्रिका ने कहा कि उनका मकसद हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश करना था, लेकिन लोगों ने इसे गलत समझकर बेवजह विवाद खड़ा कर दिया।
By Neha