Saturday, August 15, 2026

प्रेग्नेंसी में अचानक क्यों बढ़ जाती है शुगर? भारती सिंह को भी हुई यह परेशानी

by Neha
प्रेग्नेंसी में अचानक क्यों बढ़ जाती है शुगर? भारती सिंह को भी हुई यह परेशानी

प्रेग्नेंसी में अचानक शुगर बढ़ने की समस्या और GDM के कारण, भारती सिंह को भी हुई परेशानी। जानें कारण, खतरे और टेस्ट के तरीके।

हाल ही में मशहूर कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह ने अपने ब्लॉग में बताया कि सुबह खाली पेट उनकी शुगर काफी ज्यादा थी, जबकि वह मीठा नहीं खातीं और अपनी डाइट का खास ध्यान रखती हैं। डॉक्टर ने उन्हें चेकअप के लिए बुलाया है।

मां बनना हर महिला के लिए एक खूबसूरत अनुभव होता है, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव भी होते हैं। इनमें से एक आम समस्या है ब्लड शुगर का अचानक बढ़ जाना, जिसे जेस्टेशनल डायबिटीज (GDM) कहा जाता है।

प्रेग्नेंसी में शुगर बढ़ने का कारण

प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोन में बदलाव इंसुलिन पर असर डालते हैं। इंसुलिन का काम खून में शुगर को कंट्रोल में रखना है। यदि शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या इंसुलिन सही तरीके से काम नहीं करता, तो ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है।

यह समस्या जेस्टेशनल डायबिटीज (GDM) कहलाती है, यानी केवल प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली डायबिटीज।

also read: सुबह-सुबह ब्लड शुगर हाई क्यों होता है? जानें खतरे और…

किन महिलाओं में GDM का खतरा ज्यादा होता है?

GDM अधिकतर उन महिलाओं में होता है जिनमें:

  • वजन ज्यादा हो या BMI 30 से ऊपर हो

  • पहली प्रेग्नेंसी में शुगर की समस्या रही हो

  • परिवार में डायबिटीज का इतिहास हो

  • पहले से बॉर्डरलाइन डायबिटीज रही हो

भारती सिंह पहले से बॉर्डरलाइन डायबिटीज में थीं, इसलिए उन्हें यह समस्या होने की संभावना ज्यादा थी।

प्रेग्नेंसी में GDM का पता कैसे चलता है?

डॉक्टर्स आमतौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान निम्न समय पर शुगर टेस्ट करवाते हैं:

  • 12 से 16 हफ्ते

  • 24 से 28 हफ्ते

  • 32 से 34 हफ्ते

सबसे महत्वपूर्ण टेस्ट है OGTT (Oral Glucose Tolerance Test)। इसमें मीठा ग्लूकोज का घोल पिलाया जाता है और कुछ समय बाद ब्लड सैंपल लेकर देखा जाता है कि शरीर उस शुगर को कितनी जल्दी संभाल पाता है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी