Saturday, July 25, 2026

यूपी पंचायत चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेगा स्मार्टफोन और बच्चों के लिए पोषण मिशन शुरू

by Neha
यूपी पंचायत चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेगा स्मार्टफोन और बच्चों के लिए पोषण मिशन शुरू

यूपी में पंचायत चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन देने का बड़ा ऐलान किया। साथ ही 3 से 6 साल के बच्चों के लिए पोषण मिशन शुरू किया जाएगा। जानिए पूरी जानकारी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायत चुनावों से पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन प्रदान किए जाएं। साथ ही प्रदेश में 3 से 6 साल के बच्चों के लिए पोषण मिशन भी शुरू किया जाएगा।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए सीएम योगी का बड़ा तोहफा

सीएम योगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के काम की पूरी सराहना करते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि इन बहनों को स्मार्टफोन दिए जाएं ताकि उनके काम में तेजी आए और उनके मानदेय (इंसेंटिव) को भी बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही उन्हें समय पर वेतन भुगतान और प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपने कार्यों को और बेहतर तरीके से निभा सकें।

also read: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्टूबर को संभव,…

3 से 6 साल के बच्चों के लिए पोषण मिशन

योगी सरकार इस वर्ष स्कूल मर्जर कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को उनके भवन सौंपेगी और 3 से 6 वर्ष के बच्चों को पोषण मिशन से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन सुरक्षित हुआ तो जीवन भी सुरक्षित होगा। इस पोषण मिशन के जरिए प्रदेश के बच्चों का स्वास्थ्य और विकास बेहतर होगा।

इंसेफ्लाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण

सीएम योगी ने यह भी बताया कि पिछले आठ वर्षों में इंसेफ्लाइटिस बीमारी, जिसने 40 वर्षों में 50 हजार बच्चों की जान ली थी, पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब मलेरिया, डेंगू, कालाजार और चिकुनगुनिया जैसी बीमारियों को भी नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश में मजबूत सामाजिक योजनाएं

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, अभिभावकों और ग्राम प्रधानों ने मिलकर यह अभियान तेजी से आगे बढ़ाया है। अगले 15 दिनों में सभी कार्यक्रमों को कुशलता से पूरा कर विजयदशमी के अवसर पर प्रदेश को एक नई उपलब्धि से नवाजा जाएगा।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच