Saturday, September 19, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर बयान देते हुए इसे “लोकतंत्र की जीत” और देश के युवाओं व छात्रों के संघर्ष का परिणाम बताया है।

by adverttree
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा : आप सबको बहुत बहुत बहुत बधाई। हमारे देश के युवाओं को Gen Z को बहुत बधाई। बहुत खुशी की बात है आप लोगों का संघर्ष रंग लाया। धर्मेंद्र प्रधान को ultimately इस्तीफा देना पड़ा। यह पूरी democracy की बहुत बड़ी जीत है। हमारे देश में लोगों का जनतंत्र से भरोसा उठ गया था। लोगों को लगने लगा था कि सरकारें सुनती नहीं हैं। जनता सरकारों के सामने चिल्लाती रहती थी, गिड़गिड़ाती रहती थी।

हर चीज के लिए हम सरकार को हाथ जोड़ते रहते थे, पैर पकड़ते। सरकारें कभी सुनती नहीं थी। इतना बड़ा संघर्ष हुआ और ultimately सरकार के अहंकार को झुकना पड़ा, जनता के सामने झुकना पड़ा। यह बहुत बड़ी जीत है। पूरे जनतंत्र की जीत है, democracy की जीत है और सरकार को भी अब समझ लेना चाहिए कि आपको जनता की सुननी पड़ेगी। यह democracy है। Democracy is by the people of the people for the people. मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार NEET के system को ठीक करेगी ताकि अगले साल अब से paper leak होना बंद हो जाए इस देश के अंदर। अब हमारे बच्चों को आत्महत्या न करनी पड़े। जय हिंद।

You may also like

‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’