DELHI WEATHER : दिल्ली में मूसलधार बारिश की संभावना, जानें आने वाले 5 दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

by editor
DELHI WEATHER: Possibility of heavy rain in Delhi, know what will be the weather in the coming 5 days?

DELHI WEATHER : दिल्ली और एनसीआर में बुधवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को हुई जोरदार बारिश ने राजधानी के निवासियों को उमस और चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत दी। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी बुधवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रह सकती है। मंगलवार की तेज बारिश के चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान घटकर 25.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

IMD का अनुमान है कि आने वाले एक-दो दिन तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं, 5 अगस्त तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी तक कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है।

लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा भी साफ हुई है। बुधवार सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 61 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0-50 के बीच AQI ‘अच्छा’ और 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’ माना जाता है।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”