गर्मियों में कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं, जिनमें से Food Poisoning सबसे आम है। खाने-पीने में लापरवाही के कारण होने वाली Food Poisoning से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। इससे बचने के लिए एक्सपर्ट्स के इन टिप्स को अपनाएं।
गर्मी का मौसम कई बीमारियों को लेकर आता है, लेकिन इस मौसम में सबसे आम समस्या Food Poisoning है। इसके अलावा पेट से जुड़ी समस्याएं भी लोगों को परेशान करती हैं, और बच्चों तथा बुजुर्गों को इसका ज्यादा खतरा रहता है। गर्मियों में बढ़ते तापमान के कारण बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव तेजी से पनपते हैं, जो विभिन्न संक्रमणों का कारण बनते हैं, जैसे हीट स्ट्रोक, डायरिया, डिहाइड्रेशन और बेहोशी। गर्मियों में इन बीमारियों से बचने के लिए कुछ खास टिप्स अपनाना जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल 60 करोड़ से ज्यादा लोग खानपान से संबंधित बीमारियों से पीड़ित होते हैं, जिनमें सबसे आम Food Poisoning है। इस बीमारी में स्टेफायलोकोकस या ई कोलाई बैक्टीरिया का संक्रमण पाया जाता है, और सालमोनेला, स्टेफायलोकोकाई और क्लॉस्ट्रिडियम बोट्यूलियम जैसे कीटाणु भी इसका कारण बन सकते हैं। क्लॉस्ट्रिडियम बॉट्यूलियम से होने वाला संक्रमण सबसे खतरनाक माना जाता है।