उत्तराखंड के 16 वर्षीय पर्वतारोही सचिन कुमार ने मई 2025 में माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह कर नया इतिहास रच दिया। सचिन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहरा कर न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिन से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की और उनकी साहसिक उपलब्धि पर बधाई दी।
कम उम्र में एवरेस्ट की चोटी पर सफलता, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीने सचिन को उनके अद्वितीय साहस और कठिन परिश्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “इतनी कम उम्र में एवरेस्ट जैसी कठिन चोटी को फतह करना सचिन कुमार के साहस, दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण है। सचिन ने न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश का गर्व बढ़ाया है।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सचिन जैसे युवा देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनकी सफलता से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
also read: देवभूमि परिवार योजना से उत्तराखंड में होंगे कई फायदे,…
उत्तराखंड की वीरभूमि से उभरते युवा सितारे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “उत्तराखंड की भूमि वीरता और पराक्रम की भूमि रही है, और आज के युवा शिक्षा, खेल, विज्ञान और पर्वतारोहण जैसे क्षेत्रों में देश का नाम गर्व से ऊंचा कर रहे हैं।” उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को खेल, साहसिक गतिविधियों और पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
राज्य सरकार का हरसंभव सहयोग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिन को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार हर संभव तरीके से प्रतिभाशाली और मेहनती युवाओं को प्रोत्साहन और समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सचिन कुमार का आभार और भविष्य की योजनाएं
सचिन कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री से मिलकर मुझे बहुत प्रेरणा मिली है। मैं आगे भी अपनी मेहनत को लगातार जारी रखूंगा और देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करूंगा।”