Saturday, September 5, 2026

बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल ने किया खुलासा: 150 बॉडीगार्ड का दावा सिर्फ अफवाह

by Neha
बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल ने किया खुलासा: 150 बॉडीगार्ड का दावा सिर्फ अफवाह

बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल ने साफ किया कि उनके पास कभी 150 बॉडीगार्ड्स नहीं थे, वायरल बयान सिर्फ अफवाह और गलतफहमी थी।

बिग बॉस 19 की फेम तान्या मित्तल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साफ किया कि उनके पास कभी 150 बॉडीगार्ड्स नहीं थे। शो के दौरान उनके दिए गए कुछ बयान इंटरनेट पर वायरल हुए, जिसमें कहा गया कि तान्या के पास इतनी बड़ी सिक्योरिटी टीम है।

तान्या ने न्यूज पिंच यूट्यूब चैनल से बात करते हुए बताया कि ये पूरी कहानी गलत तरीके से फैलाई गई थी। उन्होंने कहा, “मैंने कभी ये नहीं कहा कि मेरे पास 150 बॉडीगार्ड हैं। जो वीडियो इंटरनेट पर दिखाया जा रहा है, उसमें ऐसा कुछ नहीं है। जीशान मजाक कर रहे थे और मैंने कहा था कि मेरे पास 150 से ज्यादा स्टाफ मेंबर हैं, जिसे लोगों ने बॉडीगार्ड के रूप में पेश कर दिया।”

also read: Shark Tank India Season 5: 6 नए जजों के साथ वापसी, जानें…

तान्या ने यह भी बताया कि उनके पास पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड जरूर हैं, लेकिन ये सालों से मौजूद हैं और उनकी संख्या इतनी बड़ी नहीं है।

बिग बॉस 19 फिनाले में तान्या मित्तल की पॉपुलैरिटी ने सबका ध्यान खींचा था। सलमान खान ने खुद उन्हें शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट कहा था। शो में तान्या के मजेदार और बोल्ड बयान अक्सर दर्शकों और कंटेस्टेंट्स के बीच चर्चा में रहते थे।

तान्या ने यह स्पष्ट किया कि उनके बयान का असली मतलब गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। उनके अनुसार, उनका मकसद सिर्फ फैक्ट्री दौरे और अपने काम के बारे में बातें करना था, न कि कोई बड़ा दावा करना।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?