Thursday, October 1, 2026

उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान: 1.35 लाख लोगों को मिला सीधा लाभ, 17,776 शिकायतें हुईं निस्तारित

by Neha
उत्तराखंड में 'जन-जन की सरकार' अभियान: 1.35 लाख लोगों को मिला सीधा लाभ, 17,776 शिकायतें हुईं निस्तारित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘जन-जन की सरकार’ अभियान से 1.35 लाख लोगों को लाभ, 12,776 शिकायतों का त्वरित निस्तारण हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चलाए जा रहे ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान ने राज्य में सुशासन और त्वरित समाधान का नया मानक स्थापित किया है। अब तक 13 जनपदों में आयोजित 204 शिविरों में 1,35,194 लोगों ने भाग लिया।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान 17,747 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12,776 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा, 77,203 नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिला।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह अभियान केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि विश्वास, समाधान और संवेदनशीलता पर आधारित उत्तराखंड मॉडल ऑफ गुड गवर्नेंस का उदाहरण है। उनका कहना है कि लोकतंत्र तभी सशक्त होता है, जब सरकार सीधे जनता तक पहुंचे और अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी बिना किसी बाधा के सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके।

also read: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल की

शिविरों के माध्यम से नागरिकों को जिला या तहसील मुख्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। अभियान के तहत 19,734 आवेदन आय, जाति, निवास और अन्य प्रमाण पत्रों के लिए प्राप्त हुए। शेष शिकायतों को विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना के तहत भेजकर निगरानी में रखा गया है, ताकि कोई भी मामला लंबित न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से न केवल प्रशासन पर जनता का विश्वास मजबूत हुआ है, बल्कि भ्रष्टाचार और बिचौलियों पर भी अंकुश लगा है। यह कार्यक्रम राज्य में पारदर्शिता, त्वरित समाधान और सुशासन की नई पहचान बन चुका है और आने वाले समय में उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

You may also like

ईशा रिखी का छलका दर्द, बिग बॉस से बाहर आते ही बोलीं- ‘मुझे सच में अफसोस है’, पोस्ट शेयर कर कही ये बात बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस स्वरा भास्कर का खुलासा: शादी से पहले बनना चाहती थीं मां, 2 बार कराया IVF लव गिल को गले लगाने पर आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन, बोलीं- ‘बस, बहुत हुआ’ ‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा