Saturday, August 15, 2026

भारत श्रीलंका के साथ खड़ा रहेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया 45 करोड़ डॉलर सहायता का आश्वासन

by Neha
भारत श्रीलंका के साथ खड़ा रहेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया 45 करोड़ डॉलर सहायता का आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को पत्र लिखकर चक्रवात दित्वाह के बाद 45 करोड़ डॉलर सहायता का भरोसा दिया। भारत हमेशा श्रीलंका के साथ खड़ा रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को पत्र लिखकर चक्रवात दित्वाह के बाद भारत की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत पड़ोसी देश के जीवन को पुनः पटरी पर लाने और देश को सशक्त बनाने में अगले चरण में भी श्रीलंका का भरोसेमंद सहयोगी रहेगा। इसके तहत भारत 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर का सहायता पैकेज प्रदान करेगा।

also read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जी राम जी बिल 2025 को दी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में ‘पड़ोसी पहले’ और ‘पहले प्रतिक्रिया देने’ की नीति के तहत भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सागर बंधु की सराहना की। उन्होंने बताया कि भारतीय जहाजों, विमानों और हेलीकॉप्टर्स के माध्यम से राहत सामग्री, आपातकालीन सामान और खोज व बचाव कार्यों में सहयोग किया गया। भारतीय दलों ने चिकित्सा आपात स्थितियों से निपटने और संचार व्यवस्था बहाल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत हमेशा श्रीलंका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और देश को फिर से मजबूत बनाने में सहयोग देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत की मदद से श्रीलंका जल्द ही स्थिर और सशक्त स्थिति में लौटेगा। इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कोलंबो में जानकारी दी थी कि भारत ने चक्रवात दित्वाह के बाद श्रीलंका के पुनर्निर्माण के लिए 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर का व्यापक सहायता पैकेज प्रस्तावित किया है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी