Sunday, September 6, 2026

गुजरात: नए डीजीपी की नियुक्ति से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सेट किया पुलिसिंग एजेंडा, गांधीनगर में क्राइम कांफ्रेंस संपन्न

by Neha
गुजरात: नए डीजीपी की नियुक्ति से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सेट किया पुलिसिंग एजेंडा, गांधीनगर में क्राइम कांफ्रेंस संपन्न

गुजरात में नए डीजीपी की नियुक्ति से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में क्राइम कांफ्रेंस में पुलिसिंग एजेंडा तय किया, तकनीक और विश्वास पर जोर, अपराध नियंत्रण व ड्रग्स प्रभावित युवाओं के सुधार पर विशेष ध्यान।

गुजरात में 2030 कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी के अवसर पर राज्य पुलिसिंग को और मजबूत बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य के नए डीजीपी की नियुक्ति से पहले गांधीनगर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्राइम कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने पुलिसिंग के एजेंडे और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का सेतु मजबूत होना चाहिए। उन्होंने गुजरात पुलिस की शांति और सुरक्षा बनाए रखने वाली कार्यप्रणाली की सराहना की और इसे राज्य के विकास मॉडल का आधार बताया। मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया।

डीएमपी रेस में दो शीर्ष अधिकारी

गुजरात में नए डीजीपी पद के लिए के एल एन राव और जी एस मलिक प्रमुख दावेदार हैं। कांफ्रेंस में इस बारे में स्पष्ट संकेत दिए गए कि राज्य पुलिस की प्रभावशीलता और नवाचार पर ध्यान केंद्रित रहेगा।

also read: AAP नेता ईसुदान गढ़वी ने खेत जोतकर राष्ट्रीय किसान दिवस…

क्राइम कांफ्रेंस में प्रमुख बातें

डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को नए विचार और बेस्ट प्रैक्टिसेज अपनाने में उदार रहना चाहिए। सीएम ने ड्रग्स के प्रभाव में आए युवाओं के सुधार के लिए काउंसलिंग और सहानुभूतिपूर्ण उपायों पर भी चर्चा का आग्रह किया।

मुख्य सचिव एम के दास ने बताया कि कांफ्रेंस में बॉर्डर सिक्योरिटी, कोस्टल सिक्योरिटी, लॉ एंड ऑर्डर, क्राइम डिटेक्शन-प्रिवेंशन, इन्वेस्टिगेशन और ऑपरेशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।

उपस्थित अधिकारी

इस कांफ्रेंस में डीजीपी डॉ. के एल एन राव, जी एस मलिक, डॉ. नीरजा गोटरू सहित अन्य डीजीपी रैंक, एडीजीपी, आईजीपी, डीआईजी और एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारी उपस्थित रहे।

भूपेंद्र पटेल ने स्पष्ट किया कि गुजरात पुलिस की दक्षता और सतर्कता राज्य की सुरक्षा और विकास में अहम भूमिका निभाती रहेगी, और नए डीजीपी के तहत पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?