Sunday, July 26, 2026

Sleep की कमी से शरीर को हो सकता है ये 6 तरह का नुकसान।

by editor
Sleep की कमी से शरीर को हो सकता है ये 6 तरह का नुकसान।

हर दिन पूरी Sleep ,हमारे शरीर और दिमाग के लिए उतना ही ज़रूरी है जितना खाना और पानी। यह सिर्फ आराम का जरिया नहीं, बल्कि शरीर की मरम्मत, दिमाग की सफाई और मानसिक संतुलन के लिए भी आवश्यक है।

Sleep पूरी न होने के दुष्प्रभाव

नींद के दौरान शरीर कई अहम कार्य करता है—मांसपेशियों की मरम्मत, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना, हार्मोन संतुलन और दिमागी सूचनाओं की प्रोसेसिंग। अगर यह प्रक्रिया रोज़ बाधित हो तो शरीर के लगभग हर अंग और सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है।

वयस्कों को रोज़ाना 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी है, जबकि बच्चों और किशोरों को इससे भी अधिक। लेकिन आज के डिजिटल दौर में मोबाइल, लैपटॉप, पढ़ाई का दबाव और देर रात तक सोशल मीडिया एक्टिविटी नींद में रुकावट पैदा कर रहे हैं।

Sleep की कमी से हो सकती हैं ये समस्याएं:

  1. एकाग्रता में कमी और चिड़चिड़ापन

    • दिमाग ठीक से काम नहीं करता

    • सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित

    • ब्रेन फॉग और याददाश्त कमजोर पड़ती है

  2. कार एक्सीडेंट और गलत निर्णय लेने की संभावना

    • थकावट के कारण सतर्कता घटती है

    • रिएक्शन टाइम धीमा होता है

  3. दिल से जुड़ी बीमारियां

    • हाई ब्लड प्रेशर

    • दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा

  4. डायबिटीज टाइप-2 का खतरा

    • नींद के अभाव में इंसुलिन का असर घटता है

    • ब्लड शुगर लेवल असंतुलित होता है

  5. मोटापा और मेटाबॉलिक समस्याएं

    • मेटाबॉलिज्म धीमा होता है

    • वजन बढ़ना और पाचन गड़बड़ होना

  6. इम्यून सिस्टम और स्किन हेल्थ कमजोर होना

    • बार-बार बीमार पड़ना

    • आंखों के नीचे डार्क सर्कल, पिंपल्स और ड्राय स्किन

अच्छी नींद के लिए क्या करें:

  • रात को सोने से पहले मेडिटेशन करें

  • सोने से 1 घंटा पहले स्क्रीन टाइम बंद करें

  • रात में चाय या कॉफी पीने से बचें

  • अगर समस्या बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लें

नींद पूरी न होना एक छोटी बात नहीं, यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को चुपचाप प्रभावित कर सकती है। समय रहते जागरूक रहें।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच