Sunday, April 19, 2026

High Cholesterol Symptoms: चेहरे और आंखों पर दिखते हैं कोलेस्ट्रॉल के ये 5 संकेत, आंखों के नीचे पीले धब्बे न करें इग्नोर

by Neha
High Cholesterol Symptoms: चेहरे और आंखों पर दिखते हैं कोलेस्ट्रॉल के ये 5 संकेत, आंखों के नीचे पीले धब्बे न करें इग्नोर

High Cholesterol Symptoms: आंखों के नीचे पीले धब्बे, चेहरे का रंग बदलना या सूजन – ये हाई कोलेस्ट्रॉल के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। जानें चेहरे पर कोलेस्ट्रॉल के 5 संकेत और समय रहते इसे कैसे कंट्रोल करें।

High Cholesterol Symptoms: कई बार शरीर हमें बीमारियों के शुरुआती संकेत त्वचा और चेहरे के जरिए देता है। खासकर कोलेस्ट्रॉल के मामले में, केवल हार्ट या दिल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। खराब LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और अच्छे HDL घटने पर शरीर में समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इससे धमनियों में फैट जमने लगता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य कार्डियोवस्कुलर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल लेवल: सामान्यतः कोलेस्ट्रॉल का स्तर 100 mg/dL से कम होना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल के शुरुआती लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते। लेकिन शरीर कभी-कभी आंखों और चेहरे के जरिए संकेत जरूर देता है। आइए जानते हैं चेहरे पर दिखने वाले 5 प्रमुख संकेत:

1. आंखों के आसपास पीले धब्बे

पलकों के अंदरूनी कोने पर हल्के पीले और मुलायम धब्बे दिखाई दें, तो यह Xanthelasma हो सकता है। यह त्वचा के नीचे जमा कोलेस्ट्रॉल के कारण बनता है। कई मामलों में ऐसे लोगों का LDL और कुल कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक पाया गया है।

2. आंख की पुतली के चारों ओर सफेद या ग्रे रिंग

Corneal Arcus नामक यह रिंग आंखों के बाहरी हिस्से में बनती है। उम्र बढ़ने के साथ यह सामान्य हो सकती है, लेकिन कम उम्र में दिखे तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज का संकेत हो सकता है।

also read: Diabetes Skin Symptoms: स्किन पर दिखाई दे रहे ये 7 लक्षण?…

3. चेहरे की त्वचा का बदलता रंग या रूखापन

कोलेस्ट्रॉल असंतुलन शरीर में सूजन बढ़ाता है, जो चेहरे की त्वचा पर भी असर डाल सकता है। लगातार रूखी त्वचा, पैच या रंग में बदलाव को नजरअंदाज न करें।

4. होंठ या चेहरे पर फीका या नीला रंग

धमनियों में फैट जमा होने से ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। इससे त्वचा तक ऑक्सीजन सही से नहीं पहुँच पाती और चेहरे पर हल्का नीला या फीका रंग दिखाई दे सकता है।

5. चेहरे पर बार-बार सूजन या लालिमा

हाई कोलेस्ट्रॉल से शरीर में अंदरूनी सूजन बढ़ सकती है, जो चेहरे पर बार-बार लालिमा, जलन या एक्ने जैसी समस्याओं के रूप में दिखती है।

निवारक उपाय

चेहरे या आंखों पर ऐसे संकेत दिखें तो केवल क्रीम या घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें। सबसे सही तरीका है कि लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराकर कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच करवाई जाए। समय रहते खान-पान सुधारें, नियमित एक्सरसाइज करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से दवा लें।

याद रखें, ये संकेत तब दिखाई देते हैं जब कोलेस्ट्रॉल काफी बढ़ चुका होता है। इसलिए आंखों और चेहरे पर बदलाव दिखने पर इसे गंभीरता से लें और तुरंत जांच कराएँ।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा