बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस
विवाद में आया नया मोड़
बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट रीति तिवारी के परिवार ने एकम बावा के दावों पर जवाब दिया है।
एकम बावा ने उठाए सवाल
एकम बावा ने रीति के शो में किए आर्थिक स्थिति से जुड़े दावों पर सवाल खड़े किए थे।
रीति ने क्या कहा था?
रीति ने बताया था कि उनके पिता मनोज तिवारी उन्हें हर महीने करीब 20-25 हजार रुपये देते थे।।
वड़ा पाव का भी किया था जिक्र
रीति ने आर्थिक मुश्किलों के दौर में 10-10 रुपये के दो वड़ा पाव खाकर दिन गुजारने की बात कही थी।
लग्जरी लाइफ पर सवाल
एकम बावा ने रीति के महंगे हैंडबैग, लग्जरी गाड़ियों और प्रॉपर्टीज को लेकर सवाल किए।
रिश्ते को लेकर भी दावा
एकम ने खुद को रीति का ‘सौतेला पिता’ और उनकी मां प्रतिमा पांडे का पति बताया था।
परिवार ने भेजा कानूनी नोटिस
रीति और उनकी मां की ओर से एकम बावा को कानूनी नोटिस भेजा गया है।
दावों को किया खारिज
नोटिस में ‘सौतेले पिता’ और ‘कानूनी पति’ होने के दावों को पूरी तरह खारिज किया गया है।