Saturday, August 15, 2026

ग्रोक बिकिनी इमेज ट्रेंड: अपनी फोटो को इंटरनेट पर सुरक्षित रखने के आसान तरीके

by Neha
ग्रोक बिकिनी इमेज ट्रेंड: अपनी फोटो को इंटरनेट पर सुरक्षित रखने के आसान तरीके

ग्रोक बिकिनी इमेज ट्रेंड और डीपफेक खतरे से अपनी फोटो सुरक्षित रखने के आसान तरीके जानें। पब्लिक एक्सपोज़र कम करें, वाटरमार्क लगाएं, मेटाडेटा हटाएं और अकाउंट सुरक्षा मजबूत करें।

एआई और डीपफेक तकनीक के बढ़ते खतरे के बीच ग्रोक बिकिनी इमेज ट्रेंड ने लोगों की सुरक्षा चिंता बढ़ा दी है। इस ट्रेंड में असली फोटोज़ को आपत्तिजनक तरीके से एडिट किया गया, जिसके कारण इंडोनेशिया और मलेशिया में इस पर बैन भी लगाया गया। ऐसे समय में इंटरनेट पर अपनी फोटो सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है।

1. पब्लिक एक्सपोज़र कम करें

सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते समय प्राइवेसी सेटिंग्स का सही इस्तेमाल करें। अनजान लोगों से आए फ्रेंड रिक्वेस्ट और फॉलो रिक्वेस्ट को अच्छे से वेरिफ़ाई करें। हाई-रेजोल्यूशन फोटो डीपफेक बनाने के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं, इसलिए एचडी फोटो शेयर करने में सावधानी बरतें।

also read: सैमसंग ने किया धमाका! Galaxy S26 सीरीज में हर फोन में मिलेगा अल्ट्रा मॉडल जैसा प्राइवेसी डिस्प्ले

2. फोटो पर वाटरमार्क और मेटाडेटा हटाएं

अपनी फोटो पर वाटरमार्क जोड़ें, जिससे उसकी चोरी या मिसयूज की संभावना कम हो जाएगी। इसके अलावा, अपलोड करने से पहले फोटो का मेटाडेटा हटाना न भूलें। यह एआई टूल्स को फोटो एडिट करने के लिए जरूरी जानकारी नहीं देगा।

3. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखें

अगर कोई प्लेटफॉर्म या टूल आपकी प्राइवेसी राइट्स का उल्लंघन कर रहा है, तो उसकी रिपोर्ट करें। आप ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स या सरकारी हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

4. अकाउंट सुरक्षा मजबूत करें

सोशल मीडिया अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत और यूनिक पासवर्ड का इस्तेमाल करें। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करें और सभी ऐप्स व डिवाइस सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें। इससे आपका डेटा लीक होने का खतरा कम हो जाएगा।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी