गैस के गोले बनते हैं और पेट फूलने लगता है, तो आप इसके लिए एक सरल घरेलू उपाय कर सकते हैं। रसोई में पाई जाने वाली कई चीजें गैस की समस्या में दवा की तरह काम करती हैं। इससे गैस की समस्या से तुरंत छुटकारा मिल जाएगा।
खाना खाने के बाद गैस बनना आम है. कुछ लोगों को आवश्यकता से अधिक गैस बनती है। ऐसे में बेचैनी, मरोड़, पेट फूलने और दर्द हो सकता है। गैस के कारण बैठना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। गैस लॉक होने पर समस्या बढ़ जाती है। गैस की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय प्रभावी हैं। गैस दूर करने के लिए आयुर्वेदिक उपचार क्या हैं?
also read: रात में गुनगुना पानी पीना कहीं हानिकारक तो नहीं? जानें…
गैस को दूर करने के घरेलू उपाय
अजवाइन: पेट में गैस होने पर अजवाइन प्रभावी है। जब आपको गैस, पेट भारीपन और आंतों में ऐंठन महसूस हो तो एक छोटा चम्मच अजवाइन और थोड़ा काला नमक मिलाकर खाना चाहिए। गर्म पानी के साथ अजवाइन खाने से गैस नहीं आती। अजवाइन बच्चों को भी खिला सकते हैं।
हरड़: हरड़ गैस की समस्या को दूर करने में प्रभावी है। हरड़ को शहद के साथ खाने से गैस, एसिडिटी और वायु में राहत मिलती है।
काला नमक: काला नमक पेट फूलने और गैस बनने पर भी काम करता है। थोड़ी अजवायन, जीरा, छोटी हरड़ और काला नमक को मिलाकर पीस लें। बड़े लोगों को 2 से 6 ग्राम चूर्ण खिलाएं, जबकि बच्चों को थोड़ी कम मात्रा में खिलाएं। फिर गुनगुना पानी पी लें।
अदरक: पेट में गैस होने पर अदरक खाना अच्छा माना जाता है। इसके लिए दिन में दो या तीन बार अदरक के टुकड़े पर नमक डालकर खाएं। इससे गैस की परेशानी दूर हो सकती है। इससे भूख लगेगी और शरीर हल्का रहेगा।
सूखी अदरक और काली मिर्च: गैस होने पर सूखी अदरक और काली मिर्च भी अच्छी होती हैं। इसके लिए एक चम्मच काली मिर्च, एक चम्मच सूखी अदरक और एक चम्मच इलायची को मिलाकर पीस लें। अब भोजन करने के एक घंटे के बाद आधा चम्मच पानी के साथ मिलाकर ले लें।