‘भाभी डायन है’! यामी गौतम की ‘नई नवेली’ में दुल्हन का खौफनाक राज खुलेगा, ट्रेलर ने मचाई हलचल

By Manvi

यामी गौतम की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर ने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

By Manvi

नई नवेली’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म में यामी गौतम मोहिनी नाम की नई बहू के किरदार में नजर आएंगी। शुरुआत में मोहिनी एक सुलझी और आदर्श बहू दिखाई देती है।

By Manvi

यामी बनीं नई दुल्हन मोहिनी

मोहिनी की एंट्री के बाद कहानी में रहस्यमयी मोड़ आता है। ‘भाभी डायन है’ की चर्चा फिल्म के सबसे बड़े सस्पेंस को सामने लाती है।

By Manvi

भाभी डायन है’ का रहस्य

फिल्म की कहानी मेरठ के अवस्थी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। नई बहू के घर में आने के बाद परिवार की जिंदगी अचानक बदलने लगती है।

By Manvi

मेरठ के अवस्थी परिवार की कहानी

‘नई नवेली’ सिर्फ हॉरर या फैंटेसी फिल्म नहीं है। इसमें पारिवारिक कॉमेडी, इमोशन, रहस्य और एक्शन का भी तड़का देखने को मिलेगा।

By Manvi

कॉमेडी के साथ फैंटेसी और रोमांच

ट्रेलर में मोहिनी के अतीत और उसकी असली पहचान को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। आखिर वह कौन है, इसका खुलासा फिल्म में होगा।

By Manvi

मोहिनी का छिपा है बड़ा राज

फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है, जबकि आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं।

By Manvi

बालाजी मोहन का बॉलीवुड डेब्यू

यामी गौतम की ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में आदिनाथ कोठारे, सुनीता राजवार और मीता वशिष्ठ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

By Manvi

16 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म