By Manvi
By Manvi
ईशा रिखी बिग बॉस 20 से हुईं बाहर
तीन हफ्ते घर में रहने के बाद ईशा रिखी शो से बाहर हो गई हैं। बाहर आते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा नोट शेयर किया।
By Manvi
ईशा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
ईशा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बिग बॉस के घर में बिताए तीन हफ्तों के अनुभव और अपनी भावनाओं के बारे में बात की।
By Manvi
फैंस का किया शुक्रिया
अभिनेत्री ने उन्हें सपोर्ट करने, चीयर करने और उन पर भरोसा जताने वाले सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया।
By Manvi
‘पिछले कुछ हफ्ते आसान नहीं थे’
ईशा ने बताया कि शो के दौरान उनके कुछ इमोशनल ब्रेकडाउन हुए और कई बार वह अपनी बात सही तरीके से नहीं कह पाईं।
By Manvi
‘मुझे सच में अफसोस है’
ईशा ने लिखा कि अगर उनके व्यवहार या किसी बात से उनके कुछ फैंस निराश हुए हैं, तो उन्हें इसका सच में अफसोस है।
By Manvi
अनुभव से सीख रही हैं ईशा
अभिनेत्री ने कहा कि वह अभी भी पूरे अनुभव को समझ रही हैं और खुद को बेहतर तरीके से जानने की कोशिश कर रही हैं।
By Manvi
कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी पंजाबी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2013 में फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टा दे’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
By Manvi
बादशाह संग रिश्ते को लेकर भी रहीं चर्चा में
ईशा रिखी रैपर-सिंगर बादशाह के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। अब बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद उनका इमोशनल पोस्ट चर्चा में है।