Friday, August 28, 2026

Cooking Tips: 6 बेहतरीन कुकिंग टिप्स जो आपके दैनिक भोजन को टेस्टी बना देंगे

by editor
Cooking Tips: 6 बेहतरीन कुकिंग टिप्स जो आपके दैनिक भोजन को टेस्टी बना देंगे

 Cooking Tips: रसोई में खाना बनाते समय छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से टाइम बचता है और खाना स्वादिष्ट बनता है। जानें ये छह अद्भुत कुकिंग टिप्स, जो आपके बर्तन को गंदा होने से बचाएंगे और खाने को टेस्टी बनाएंगे।

रसोई में खाना बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से समय बचता है और खाना स्वादिष्ट बनता है। पकवान को टेस्टी बनाने और बर्तन को गंदा होने से बचाने के लिए जानें ये छह अद्भुत कुकिंग टिप्स।

दाल बनाते समय एक चम्मच देसी घी डालने से दाल का स्वाद बढ़ता है और दाल कूकर से बाहर नहीं निकलती। जिससे रसोई के साथ-साथ कूकर का ढक्कन भी स्वच्छ रहता है।

जब आप अदरक, मिर्च और लहसुन का पेस्ट बना रहे हैं या इसे कूट रहे हैं थोड़ा सा नमक इसमें डालकर पीसे। इससे पेस्ट का स्वाद और महक बढ़ता है। लहसुन और अदरक को भी काफी बारीक पीसना आसान है।

दही खट्टी होने पर आधा चम्मच चीनी डाल दें। इससे दही खट्टी नहीं होगी और मिठास मिलेगी।

बहुत से लोग पूड़ी, पकौड़ी या स्नैक्स तलते समय अधिक तेल सोख लेते हैं। पकौड़ी या पूड़ी को कम तेल में सोखने के लिए तेल में एक चुटकी नमक डालें। ऐसा करने से पूड़ियां कम तेल सोखकर तैयार होंगी।

अगर आप चाहते हैं कि आम की चटनी बारीक हो जाए, तो जार में थोड़ा सा नमक डालकर चला दें। इससे खट्टेपन से खराब हो रहे ब्लेड एक बार फिर से धार हो जाते हैं।

अगर आप पापड़ खाना पसंद करते हैं, तो इसे तलकर एक हवादार जार में भरकर फ्रिज में रख दें। आप बार-बार इन्हें तलने की परेशानी से बच जाएंगे और ये कई दिनों तक स्वादिष्ट रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम