उत्तर प्रदेश में नए साल पर युवाओं को बड़ा तोहफा, 2026 में 1.5 लाख पदों पर होगी भर्ती

by Neha
उत्तर प्रदेश में नए साल पर युवाओं को बड़ा तोहफा, 2026 में 1.5 लाख पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश में नए साल 2026 में युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1.5 लाख पदों पर सरकारी भर्ती की हरी झंडी दी, मौके पुलिस और शिक्षा में।

उत्तर प्रदेश में अगले साल युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की बंपर घोषणा होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों में खाली पड़े पदों की जानकारी ली और इन पर भर्ती करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस योजना के तहत साल 2026 में लगभग डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों पर भर्ती की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया यूपी पुलिस, शिक्षा, कारागार, राजस्व, स्वास्थ्य, आवास विकास और बाल विकास पुष्टाहार विभाग में प्रमुख रूप से होगी। इनमें सबसे ज्यादा भर्तियां पुलिस और शिक्षा विभाग में होंगी। अगर यह योजना पूरी तरह लागू होती है तो यह योगी सरकार के लिए एक नया रिकॉर्ड होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी खाली पदों को जल्द से जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए। कई विभागों में भर्ती की तैयारी अंतिम चरण में है और कुछ जगहों पर प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

also read: उत्तर प्रदेश में रोजगार और निवेश को लेकर बड़ी खबर:…

विभागवार संभावित भर्तियां

  • पुलिस विभाग: 50,000 नई भर्तियां, जिसमें 30,000 आरक्षी, 5,000 सब-इंस्पेक्टर और 15,000 अन्य पद शामिल हैं।

  • शिक्षा विभाग: लगभग 50,000 पदों पर भर्ती, जिसमें सहायक अध्यापक, प्रवक्ता और प्रधानाचार्य के पद शामिल हैं।

  • राजस्व विभाग: 20,000 पदों पर भर्ती, जिनमें अधिकांश लेखपाल नियुक्त किए जाएंगे।

  • अन्य विभाग: स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार और बाल विकास पुष्टाहार विभाग में करीब 30,000 पदों पर भर्ती।

पिछले साढ़े आठ वर्षों में योगी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। आगामी भर्तियों के बाद यह संख्या दस लाख के पार पहुंच जाएगी और योगी सरकार 10 साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक नौकरियां देने वाली सरकार बन जाएगी।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”