Monday, May 11, 2026

Male Breast Cancer: महिलाओं की तरह पुरुषों को भी हो सकता है, जानें लक्षण और बचाव

by Neha
Male Breast Cancer: महिलाओं की तरह पुरुषों को भी हो सकता है, जानें लक्षण और बचाव

Male Breast Cancer: पुरुषों में भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। जानें पुरुषों में इसके लक्षण, बढ़ते खतरे के कारण, और बचाव के तरीके। सेल्फ चेक और समय पर डॉक्टर से जांच कर जोखिम कम करें।

Male Breast Cancer: अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। इसका जवाब हां है। पुरुषों में यह बीमारी दुर्लभ होती है, लेकिन हाल के वर्षों में इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं।

अमेरिका में पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर का बढ़ता खतरा

अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (ग्राउंड जीरो) के आसपास रहने और काम करने वाले पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, CDC ने अब तक 91 पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि की है। यह आंकड़ा 2018 के मुकाबले छह गुना अधिक और अमेरिका के नेशनल एवरेज से 90 गुना ज्यादा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर बेहद दुर्लभ माना जाता है। सामान्यतः हर एक लाख पुरुषों में केवल एक व्यक्ति इस बीमारी से प्रभावित होता है।

पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर कैसे होता है

पुरुषों के शरीर में जन्म से ही थोड़ी मात्रा में ब्रेस्ट टिश्यू मौजूद रहती है। कभी-कभी ये टिश्यू असामान्य तरीके से बढ़ने लगती है। मायो क्लिनिक के अनुसार, पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआत छाती के टिश्यू की सेल्स में बदलाव से होती है। ये कैंसर सेल्स धीरे-धीरे बढ़ती हैं और समय के साथ लंप या ट्यूमर का रूप ले लेती हैं।

also read: Amla Candy Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी शुगर फ्री आंवला…

किन पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर का ज्यादा खतरा

कुछ पुरुषों में इस बीमारी का खतरा अधिक होता है, जैसे:

  • 60-70 वर्ष की उम्र के पुरुष

  • हार्मोनल असंतुलन या एस्ट्रोजन थेरेपी लेने वाले

  • परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास

  • क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम वाले पुरुष

  • लिवर की बीमारियों जैसे सिरोसिस

  • मोटापा, जिससे शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ जाता है

  • टेस्टिकल संबंधित बीमारियां या सर्जरी

पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के सामान्य लक्षण

पुरुषों में शुरुआती लक्षण अक्सर हल्के होते हैं और अनदेखे रह जाते हैं। कुछ सामान्य लक्षण हैं:

  • छाती पर बिना दर्द वाली गांठ या सूजन

  • त्वचा में सिकुड़न, लालपन या रंग बदलना

  • निप्पल का आकार बदलना या अंदर की ओर मुड़ना

  • निप्पल से तरल या खून का रिसाव

  • बगल या कॉलरबोन के आसपास सूजन

यदि ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव

पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है, लेकिन कुछ सावधानियां अपनाकर जोखिम कम किया जा सकता है:

  • परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास होने पर जेनेटिक टेस्टिंग करवाएं

  • वजन नियंत्रित रखें

  • शराब का सेवन सीमित करें

  • नियमित सेल्फ एक्जामिनेशन करें

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट