Wednesday, July 22, 2026

How To Clear Stomach In Morning: सुबह पेट साफ नहीं होता तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट ने बताए आसान उपाय

by Neha
How To Clear Stomach In Morning: सुबह पेट साफ नहीं होता तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट ने बताए आसान उपाय

How To Clear Stomach In Morning: सुबह पेट साफ नहीं होता तो गुनगुना पानी, पपीता, मुनक्का और फाइबर वाली चीजें डाइट में शामिल करें। जानें कब्ज दूर करने के आसान उपाय।

How To Clear Stomach In Morning: सुबह उठने के बाद पेट साफ न होना कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। कब्ज या अनियमित मल त्याग की वजह से पूरे दिन पेट में भारीपन, गैस और थकान महसूस हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस समस्या से राहत पाने के लिए दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

आजकल मिलावटी खाद्य पदार्थों और खराब खान-पान की वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाकर आंतों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

सुबह पेट साफ न होने के मुख्य कारण

हेल्थ विशेषज्ञों के मुताबिक, कब्ज और पेट साफ न होने की सबसे बड़ी वजह डाइट में फाइबर की कमी हो सकती है। फाइबर शरीर को फल, हरी सब्जियों और साबुत अनाज से मिलता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी, कम शारीरिक गतिविधि और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत भी कब्ज की समस्या को बढ़ा सकती है।

also read: Breathless While Climbing Stairs: सीढ़ियां चढ़ते समय…

सुबह पेट साफ करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

1. गुनगुना पानी पिएं

सुबह उठने के बाद खाली पेट 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पीना पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे आंतों की गतिविधि बेहतर होती है और मल त्याग में आसानी हो सकती है।

2. मुनक्का और सूखे अंजीर का सेवन करें

रात में 3-4 मुनक्के या 2 सूखे अंजीर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इन्हें खाएं और बचा हुआ पानी भी पी सकते हैं। इनमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है।

3. पपीता खाएं

पपीता पाचन के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद पपेन एंजाइम और फाइबर पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसे सुबह के नाश्ते या दिन में कभी भी खाया जा सकता है।

4. ओट्स और दलिया को डाइट में शामिल करें

ओट्स और गेहूं का दलिया घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका सेवन आंतों को स्वस्थ रखने और पेट को बेहतर तरीके से साफ करने में मदद कर सकता है।

5. हरी सब्जियां और दही खाएं

पालक, बथुआ और मेथी जैसी हरी सब्जियों में फाइबर और पानी की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज से बचाने में सहायक हो सकती हैं।

इसके अलावा दोपहर के भोजन में छाछ या दही शामिल करना भी फायदेमंद हो सकता है। इनमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।

इन चीजों से बनाएं दूरी

अगर आप अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो ज्यादा मैदा, बेकरी प्रोडक्ट्स, अत्यधिक चाय-कॉफी, पैकेज्ड जूस और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन कम करें। इन चीजों का अधिक सेवन पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है और कब्ज जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

बेहतर पाचन के लिए जरूरी टिप्स

  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • रोजाना थोड़ी देर शारीरिक गतिविधि या एक्सरसाइज करेंपीता, मुनक्का और फाइबर वाली चीजें डाइट में शामिल करें। जानें कब्ज।
  • फाइबर युक्त भोजन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
  • समय पर खाना खाएं और अच्छी नींद लें।

अगर कब्ज की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है या इसके साथ दर्द, खून आना या अचानक वजन कम होना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

You may also like

क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज