Friday, August 28, 2026

Modak Recipe: बप्पा को उनका पसंदीदा भोग लगाना, तो घर पर बनाएं यह रेसिपी

by ekta
Modak Recipe: बप्पा को उनका पसंदीदा भोग लगाना, तो घर पर बनाएं यह रेसिपी

Modak Recipe

Modak Recipe: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को मोदक अति प्रिय हैं। गणेश चतुर्थी जल्द ही शुरू होने वाली है। इस मौके पर आप उन्हें घर पर बनाया गए मोदक खिला सकते हैं।

मोदक बनाने की सामग्री और विधि

  • चावल का आटा – 1 कप
  • कद्दूकस किया हुआ नारियल – 1 कप
  • गुड़- 1/2 कप
  • घी – 1 चम्मच
  • एक चुटकी- नमक
  • इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
  • पानी- 1 कप

Modak Recipe: बप्पा को उनका पसंदीदा भोग लगाना, तो घर पर बनाएं यह रेसिपी

आटा लगाएं

मोदक बनाने के लिए पहले एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें। अब एक चुटकी घी और नमक डालें। फिर पानी में उबाल आने पर एक कप चावल का आटा धीरे-धीरे डालें और मिलाएं. फिर आंच को बंद करके आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रखें और हल्का ठंडा होने पर गूंथ लें।

स्टफिंग तैयार करें

एक नारियल को कद्दूकस करके गुड़ मिलाएं। अब मध्यम आंच पर पैन रखकर इसमें डाल दें और इसे मिला । अब इलायची पाउडर डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके बाद ठंडा होने दें और फिर आटे से छोटी छोटी लोई काटकर गोल बनाएं। अब नारियल और गुड़ का मिश्रण बीच में डालकर मोदक बनाएं।

स्टीम करें

आकार देने के बाद सभी को दस से पंद्रह मिनट के लिए स्टीमर में रखें और पकने दें। जब हल्का ट्रांसपेरेंट रंग आ जाए तो इन्हें निकालें और ठंडा होने पर भगवान को भोग लगाएं।

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम