Wednesday, September 9, 2026

10 minute walk Benefits: खाना खाने के बाद वॉक करने के लाभ – डॉक्टर ने बताया जरूरी क्यों है 10 मिनट वॉक करना

by editor
10 minute walk Benefits: खाना खाने के बाद वॉक करने के लाभ - डॉक्टर ने बताया जरूरी क्यों है 10 मिनट वॉक करना

10 minute walk Benefits: खाना खाने के बाद आप भी बिस्तर पर लेट जाते हैं? ये गलतियाँ आपकी सेहत को बहुत खराब कर सकती हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करने से क्या फायदे होते हैं।

10 minute walk Benefits: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतनी बिजी हो गई है कि उनके पास खुद के लिए समय नहीं है। यही कारण है कि लोगों की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। मोटापा या उच्च रक्तचाप इसकी असली वजह है शारीरिक व्यायाम की कमी। खाने के बाद बहुत से लोग बिस्तर पर चले जाते हैं, आपने देखा होगा। आप शायद नहीं जानते कि खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर जाना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में प्रसिद्ध डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया कि खाना खाने के बाद दस मिनट वॉक करना क्यों आवश्यक है।

ब्लड शुगर नियंत्रण

खाना खाने के बाद हमारे शरीर में ग्लूकोज का स्तर अचानक बढ़ता है। डॉ. सलीम जैदी का कहना है कि भोजन के बाद दस मिनट टहलने से शरीर ग्लूकोज को ऊर्जा के रूप में प्रयोग करने लगता है। इससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार आता है। यह आदत प्री-डायबिटीज और टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।

पाचन तंत्र मजबूत होता है

भोजन के बाद हल्की चहलकदमी से आंतों और पेट छोटा हो जाता है। इससे खाना तेजी से पचता है और आंतों में सही तरह आगे बढ़ता है। 10 मिनट वॉक से गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग या इनडायजेशन से परेशान लोगों को राहत मिलती है।

एसिड रिफ्लक्स से बचाव

खाना खाते ही सीधे बिस्तर पर लेटने से पेट का एसिड भोजन की नली की ओर जाता है, जिससे सीने में जलन और एसिडिटी होती है। 10 मिनट वॉक से गुरुत्वाकर्षण के कारण भोजन और एसिड पेट में ही सुरक्षित रहते हैं।

also read: जिम में एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक क्यों होता है?…

वजन कम करने में मददगार

10 मिनट वॉक से बहुत अधिक कैलोरी नहीं बर्न होती, लेकिन यह शरीर को थकने से बचाता है। रात में हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे फैट जमा होने का खतरा बढ़ जाता है। हल्की वॉक शरीर में फैट स्टोरेज को कम कर वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। हल्की वॉक ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है, जो दिल की सेहत और बेहतर नींद के लिए अच्छा है। साथ ही वॉक करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का उत्पादन होता है, जो तनाव को कम करता है। रात में खाना पचने और दिमाग शांत होने से गहरी और आरामदायक नींद आती है।

You may also like

मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- ‘पीठ पीछे बात मत करना’ अरिश्फा खान का फूटा गुस्सा, घरवालों को दी चेतावनी- ‘Gen-Z हूं, ऐसे ट्रीट करो!’ आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा