Sunday, September 6, 2026

यामी गौतम ने ‘काबिल’ के लिए दिया ऑडिशन, बॉलीवुड के दोगलेपन पर उठाए सवाल

by Neha
यामी गौतम ने 'काबिल' के लिए दिया ऑडिशन, बॉलीवुड के दोगलेपन पर उठाए सवाल

यामी गौतम ने ‘काबिल’ के लिए ऑडिशन दिया और बॉलीवुड के दोगलेपन पर सवाल उठाए। ऋतिक रोशन संग फिल्म की सफलता और उनके करियर की चुनौतियों की कहानी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी एक्टिंग और फिल्मों की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के दोगलेपन और अपने करियर के अनुभवों को लेकर खुलकर बातचीत की। यामी के पति आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, जिसने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई।

यामी गौतम का करियर सफर

यामी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और बाद में बॉलीवुड में कदम रखा। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर की उन चुनौतियों को याद किया जिनका उन्हें सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें लगा कि शायद उन्हें पीछे हट जाना चाहिए और थोड़ा समय लेना चाहिए।

also read: जेमी लीवर ने लिया सोशल मीडिया ब्रेक, तान्या मित्तल की…

यामी ने अपने इंटरव्यू में बताया, “कई फिल्में करने के बाद, विक्की डोनर जैसी हिट फिल्मों के बावजूद, कई ऐसे मौके आए जब मुझसे सवाल किए गए। लोग आसानी से सलाह और सुझाव देते हैं, लेकिन असली मकसद सिर्फ अच्छा काम करना होना चाहिए। हर फिल्म कुछ नया लेकर आती है, लेकिन कभी-कभी फिल्म में आपकी कास्टिंग आपके काबिलियत से नहीं बल्कि अन्य फैक्टर्स पर निर्भर करती है।”

‘काबिल’ के लिए ऑडिशन की कहानी

यामी ने खुलासा किया कि उन्हें ‘काबिल’ फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट देना पड़ा। यामी ने कहा, “मैंने काबिल के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया और मैं वो अनुभव करके बहुत खुश थी। हालांकि, कभी-कभी ऐसा लगता है कि आपके कंपीटिटर को बिना स्क्रीन टेस्ट के लिया जाता है, जिससे फर्क महसूस होता है।”

‘काबिल’ में यामी गौतम ने ऋतिक रोशन के साथ काम किया था और यह फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?