Monday, May 11, 2026

WhatsApp में जल्द आएगा नया यूजरनेम फीचर, फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजरनेम भी इस्तेमाल होंगे

by Neha
WhatsApp में जल्द आएगा नया यूजरनेम फीचर, फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजरनेम भी इस्तेमाल होंगे

WhatsApp में जल्द आएगा नया यूजरनेम फीचर, फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजरनेम भी इस्तेमाल होंगे। नए स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग से प्राइवेसी और सिक्योरिटी बढ़ेगी।

WhatsApp जल्द ही एक नया यूजरनेम फीचर लॉन्च करने वाला है, जिससे यूजर्स अपने अकाउंट पर मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस नए फीचर के साथ लोग अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूजरनेम को भी WhatsApp में सेट कर पाएंगे।

WhatsApp यूजरनेम फीचर: कैसे काम करेगा

टेस्टिंग वर्जन में यह फीचर पहले ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध हो चुका है। फीचर रोलआउट होने के बाद, WhatsApp सेटिंग्स में एक नया यूजरनेम ऑप्शन दिखाई देगा। यहाँ से यूजर्स अपना यूजरनेम सेट कर सकते हैं और अपनी मर्जी से फेसबुक या इंस्टाग्राम का यूजरनेम भी लिंक कर सकते हैं।

also read: iOS 27 अपडेट: स्मार्ट सिरी और हेल्थ कोच के साथ आईफोन…

WhatsApp का Meta Account Center यह सुनिश्चित करेगा कि यूजरनेम सही व्यक्ति के नाम पर है। वेरिफिकेशन के बाद चुना गया यूजरनेम सीधे आपके WhatsApp अकाउंट से लिंक हो जाएगा। यदि यूजर फेसबुक या इंस्टाग्राम यूज नहीं करते हैं, तो उन्हें WhatsApp पर यूजरनेम लिंक करने के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

WhatsApp में नया सेफ्टी फीचर

WhatsApp एक नया स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग फीचर भी ला रहा है। इस फीचर से यूजर्स की सारी प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेटिंग्स एक ही टॉगल से लागू की जा सकेंगी। इसे एक्टिवेट करने पर यूजर का IP एड्रेस सुरक्षित रहेगा और लोकेशन डेटा के जरिए ट्रैकिंग रोक दी जाएगी।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट