भोजपुरी फिल्मों के मशहूर सिंगर Neelkamal Singh के गाने यूट्यूब पर खूब धूम मचाते हैं। उनके गानों में हमेशा मस्ती और जोश देखने को मिलता है, और इस बार भी उन्होंने एक ऐसा ही धमाकेदार गाना पेश किया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
नीलकमल सिंह का ताजा भोजपुरी गाना ‘नागिन वाला डांस’ आज, यानी 11 जून को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने में महिमा गुप्ता ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी है, जिसने दर्शकों को बेहद प्रभावित किया है। इससे पहले भी नीलकमल सिंह का ‘लभर के बिना’ गाना यूट्यूब पर काफी हिट रहा था, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था।
नीलकमल सिंह के गाने खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में खूब लोकप्रिय होते हैं और उनके कई गानों ने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज़ का आंकड़ा पार किया है। ‘नागिन वाला डांस’ में नीलकमल सिंह का बिल्कुल अलग अवतार नजर आ रहा है। इस गाने को किसने लिखा, इसका संगीत किसने तैयार किया और इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आ रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी गाने के विवरण में दी गई है।
भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह ने अपने नए गाने ‘नागिन वाला डांस’ का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह महिमा गुप्ता के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह सुपरहिट वीडियो सॉन्ग टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है और लोगों से इस गाने को प्यार व आशीर्वाद देने की अपील की है। साथ ही गाने से जुड़े कलाकारों और टीम को भी उन्होंने टैग किया है।
‘नागिन वाला डांस’ को नीलकमल सिंह ने गाया है और इसे महिमा गुप्ता के साथ फिल्माया गया है। इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत आर जे कैंग ने दिया है। गाने का निर्देशन और कोरियोग्राफी सुमित कुमार ने की है।
इससे पहले 6 जून को नीलकमल सिंह का ‘लभर के बिना’ गाना उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था, जिसमें वह शिवानी सिंह के साथ नजर आए। उस गाने को अब तक साढ़े छह लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। मस्ती से भरपूर इस गाने को भी दर्शकों ने खूब सराहा है। नीलकमल हर हफ्ते एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज करते हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आता है।