Sunday, April 19, 2026

DELHI NEWS : ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ की नीति के बावजूद झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने पर सवाल ,आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने विरोध की चेतावनी दी है।

by editor
DELHI NEWS : 'जहां झुग्गी-वहां मकान' की नीति के बावजूद झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने पर सवाल ,आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने विरोध की चेतावनी दी है।

DELHI NEWS  : आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले झुग्गियों में आग लगाई जाती है और फिर वहां बुलडोजर चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि मद्रासी कैंप को भी खाली करा दिया गया है, जहां तमिलनाडु से आए लोग करीब 40-50 साल से रह रहे थे। सरकार ने इस कैंप की करीब 800 झुग्गियों को हटा दिया है।

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में झुग्गियों पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ऐलान किया कि 29 जून को आप पार्टी झुग्गीवासियों के साथ मिलकर जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। सौरभ भारद्वाज ने सभी झुग्गी निवासियों से इस धरने में शामिल होने की अपील की है। इस प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद लगातार झुग्गियों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अदालत के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नहीं जा रही, जबकि बीजेपी खुद पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ संसद में कानून ला चुकी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के नाम पर गरीबों को बेघर किया जा रहा है। 29 जून को सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान वे बीजेपी की दिल्ली और केंद्र सरकार की असलियत पूरे देश के सामने रखेंगे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब से दिल्ली में बीजेपी की सरकार आई है, तब से एक-एक करके बड़ी-बड़ी झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रोहिणी सेक्टर-22, बवाना में झुग्गियों का एक समूह था, जहां करीब एक महीने पहले सुबह 11 बजे आग लग गई। इस भीषण आग में दो छोटे बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि दिल्ली सरकार के कोई मंत्री या खुद मुख्यमंत्री आकर पीड़ितों से मिलेंगे और आश्वासन देंगे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। शाम को आम आदमी पार्टी के नेता वहां पहुंचे।

उन्होंने आगे कहा कि जिस समय यह आग लगी, ठीक उसी वक्त पास ही दिल्ली के मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक और मंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम में व्यस्त थे, लेकिन किसी ने पीड़ित झुग्गीवासियों की सुध नहीं ली। चार साल का मासूम बच्चा जो घर में अकेला था, आग लगने पर डर के मारे कूलर में छिप गया और वहीं जलकर जान गंवा बैठा। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि घटना के दो दिन बाद ही प्रशासन ने मौके पर बुलडोजर भेजकर पूरी झुग्गी बस्ती को उजाड़ दिया।

मद्रासी कैंप का जिक्र करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसी तरह मद्रासी कैंप में भी झुग्गियों को गिराया गया। वहां रहने वाले सभी लोगों को पहले “जहां झुग्गी-वहां मकान” योजना के कार्ड बांटे गए थे, जिनमें नाम और झुग्गी नंबर दर्ज थे और दावा किया गया था कि मोदी जी की गारंटी है कि हर झुग्गीवाले को मकान मिलेगा। लेकिन अब उन कार्डों का कोई मतलब नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी झुग्गीवासी एकजुट हों और इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा