Saturday, August 15, 2026

Naagin 7 का नया प्रोमो रिलीज: प्रियंका चाहर चौधरी, करण कुंद्रा और ईशा सिंह का लुक हुआ रिवील

by Neha
Naagin 7 का नया प्रोमो रिलीज: प्रियंका चाहर चौधरी, करण कुंद्रा और ईशा सिंह का लुक हुआ रिवील

Naagin 7 का नया प्रोमो रिलीज! प्रियंका चाहर चौधरी, करण कुंद्रा और ईशा सिंह का लुक हुआ रिवील। जानें शो की रिलीज डेट और कौन बनेगा नागिन।

एकता कपूर का मोस्ट अवेटेड शो Naagin 7 का नया प्रोमो सामने आ गया है। इस सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी, करण कुंद्रा और ईशा सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फैंस को इस शो का बेसब्री से इंतजार है और नया प्रोमो उनके उत्साह को और बढ़ा रहा है।

प्रियंका चाहर चौधरी का नागिन अवतार

नए प्रोमो में करण कुंद्रा कहते हैं, “तबाही की शुरुआत हो चुकी है।” इसके बाद ईशा सिंह और प्रियंका चाहर चौधरी नाग मंदिर के बाहर खड़े दिखते हैं। ईशा तेजस्वी कहती हैं, “यह नाग मंदिर है, यहां इच्छाधारी नाग और नागिन मिलते हैं।” प्रोमो में प्रियंका चाहर चौधरी को नागिन के अवतार में दुश्मनों का सामना करते हुए दिखाया गया है। इस बार शो में ड्रैगन का भी रोमांचक एंट्री देखने को मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Naagin 7 की रिलीज डेट और टाइमिंग

मेकर्स ने Naagin 7 की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। शो 27 दिसंबर 2025 से सैटरडे और संडे रात 8 बजे कलर्स चैनल पर ऑन एयर होगा। नागिन सीरीज एकता कपूर की सबसे पॉपुलर और लंबे समय से चली आ रही फ्रेंचाइजी है। अब तक सीरीज के 6 सीजन आ चुके हैं और सातवां सीजन दर्शकों को फिर से मंत्रमुग्ध करने वाला है।

also read: धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने जताया गहरा दर्द, साझा की यादगार तस्वीरें

Naagin सीरीज के पहले सीजन्स की झलक

पहले सीजन में मौनी रॉय को नागिन के रोल में देखा गया था, जिन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया था। दूसरे सीजन में भी मौनी रॉय ने यही रोल निभाया। इसके बाद के सीजन्स में हिना खान, करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदाना, तेजस्वी प्रकाश, सायंतनी घोष, निया शर्मा, रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन जैसी एक्ट्रेसेस नागिन के अवतार में नजर आ चुकी हैं।

Naagin 7 में प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री और करण कुंद्रा-ईशा सिंह के किरदार शो में नया रोमांच और ड्रामा लाने के लिए तैयार हैं। फैंस के लिए यह सीजन ड्रामा, थ्रिल और सुपरनेचुरल एलिमेंट्स से भरपूर रहने वाला है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी