Friday, August 14, 2026

रोजाना आम के पत्तों की चाय पीने के फायदे – किन लोगों के लिए है खास लाभ?

by Neha
रोजाना आम के पत्तों की चाय पीने के फायदे – किन लोगों के लिए है खास लाभ?

जानें आम के पत्तों की चाय पीने के फायदे, कैसे यह डायबिटीज, हार्ट, इम्यूनिटी और वजन घटाने में मददगार है। घर पर आम के पत्तों की चाय बनाने का आसान तरीका भी पढ़ें।

आयुर्वेद में आम के पत्तों का सदियों से उपयोग होता आ रहा है। आम के पत्तों से बनी चाय न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें विटामिन ए, सी, ई, बी कॉम्प्लेक्स, फ्लेवोनॉइड्स, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए प्राकृतिक मल्टीविटामिन की तरह काम करते हैं। आइए जानें, किन लोगों को रोजाना आम के पत्तों की चाय पीनी चाहिए और इसके अद्भुत फायदे क्या हैं।

1. डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान

आम के पत्तों में टैनिन और एंथोसायनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए खाली पेट आम के पत्तों की चाय पीना ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में फायदेमंद साबित होता है।

2. दिल को रखे स्वस्थ

आम के पत्तों की चाय कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करती है। इसके साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत कर दिल की बीमारियों का खतरा घटाती है।

3. इम्यूनिटी बूस्ट

इस चाय में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह संक्रमण से बचाव के साथ शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स निकालने में भी मददगार है।

also read: स्किन डिहाइड्रेशन के शुरुआती संकेत: सही हाइड्रेशन से…

4. वजन घटाने में सहायक

आम के पत्तों की चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और फैट बर्न करने में मदद करती है, जिससे यह वजन कम करने के लिए भी प्रभावी होती है।

5. सांस की समस्याओं में राहत

अस्थमा या सांस की तकलीफ वाले लोगों के लिए आम के पत्तों की चाय फायदेमंद है। यह सांस की नलियों को साफ कर बलगम को कम करती है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है।

आम के पत्तों की चाय कैसे बनाएं?

  • 5 से 6 ताजा या सूखे आम के पत्ते लें।

  • एक पैन में 2 कप पानी डालें और आम के पत्ते डालकर 10 मिनट तक उबालें।

  • छानकर इस पानी में एक चम्मच शहद और थोड़ा नींबू का रस मिलाएं।

  • हल्का गर्म चाय पीएं।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी