Tuesday, September 8, 2026

एविएशन कंपनी ने लगाया नोरा फतेही पर 3 करोड़ की मानहानि का केस: जानें- मामला

by editor
एविएशन कंपनी ने लगाया नोरा फतेही पर 3 करोड़ की मानहानि का केस: जानें- मामला

नोरा फतेही एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस पर चार्टर्ड विमान पर की गई टिप्पणी के मामले में 3 करोड़ रुपये का मानहानि केस चलाया गया है। जानिए पूरा मामला।

बॉलीवुड की प्रसिद्ध एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही मुश्किल में फंसती दिखती हैं। Dunes Aviation, एक एविएशन कंपनी, ने नोरा फतेही के खिलाफ 3 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दायर किया है। कम्पनी का आरोप है कि नोरा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उसके चार्टर्ड विमान को लेकर आपत्तिजनक और गैर-जिम्मेदाराना बातें कही हैं, जिससे कंपनी की इमेज और बिजनेस को नुकसान पहुंचा है।

also read: Lust Stories 3 Release Date: नेटफ्लिक्स पर इस दिन आएगा…

चार्टर्ड विमान को कहा “लेगो एयरप्लेन”

ये मामला पिछले दिसंबर का है, नोरा फतेही ने मुंबई से जयपुर की फ्लाइट पर सेसना साइटेशन CJ2 पर कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए। उन्होंने फ्लाइट को ‘मिनीचर’, ‘टॉय’ और ‘लेगो एयरप्लेन’ बताया और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए। नोरा की इस टिप्पणी को लेकर अब ड्यून्स एविएशन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 25 सितंबर को गांधीनगर की अदालत में इस मामले की सुनवाई होगी।

कंपनी ने बिजनेस को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया

ड्यून्स एविएशन ने कहा कि नोरा के सोशल मीडिया पर 46.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, इसलिए उनके कमेंट का बहुत असर हुआ। कंपनी का दावा है कि नोरा की टिप्पणी के बाद फ्लाइट्स की बुकिंग में 15 से 20 प्रतिशत तक गिरावट आई और कैंसिलेशन भी बढ़ गए। कम्पनी का आरोप है कि नोरा ने बिना किसी तकनीकी जानकारी और तथ्यों को कंफर्म किए ये बातें कही, जिससे उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ।

कंपनी ने कहा कि फ्लाइट पूरी तरह सुरक्षित है।

कम्पनी ने कहा कि इस यात्रा के लिए फ्लाइट पूरी तरह सुरक्षित थी। ड्यून्स एविएशन ने कहा कि फ्लाइट DGCA से सर्टिफाइड है और पूरी तरह सुरक्षित और एयरवर्दी है। साथ ही, कंपनी ने बताया कि ये विमान NSOP नियमों के अनुसार चल रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा फतेही को 3 करोड़ रुपये का हर्जाने का अनुरोध

ड्यून्स एविएशन ने नोरा से इस मामले में 3 करोड़ रुपये की मांग की है। साथ ही, कंपनी ने न्यायालय से फ्लाइट को लेकर गलत टिप्पणी करने वाले सभी पोस्ट और सामग्री को हटाने की मांग की है। कंपनी ने नोरा फतेही से माफी मांगने के लिए भी कहा है।

You may also like

अरिश्फा खान का फूटा गुस्सा, घरवालों को दी चेतावनी- ‘Gen-Z हूं, ऐसे ट्रीट करो!’ आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों?