Sunday, April 19, 2026

ऋषभ पंत बने कप्तान, BCCI ने इंडिया-ए टीम का किया एलान; शुभमन गिल को नहीं मिली जगह

by Neha
ऋषभ पंत बने कप्तान, BCCI ने इंडिया-ए टीम का किया एलान; शुभमन गिल को नहीं मिली जगह

BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंडिया-ए टीम का किया एलान, ऋषभ पंत बने कप्तान जबकि शुभमन गिल को टीम में जगह नहीं मिली। जानें पूरी टीम और मैच की जानकारी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई है, जबकि साई सुदर्शन उपकप्तान बनाए गए हैं। इस टीम में टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और ध्रुव जुरेल जैसे प्रमुख खिलाड़ी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

इंडिया-ए की टीम और मैच की जानकारी

इंडिया-ए टीम 30 अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच खेलेगी। पहला मैच 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक और दूसरा मैच 6 नवंबर से 9 नवंबर तक खेला जाएगा। केएल राहुल और मोहम्मद सिराज दूसरे मैच के लिए टीम में शामिल होंगे। युवा विकेटकीपर आयुष म्हात्रे को भी टीम में जगह मिली है।

also read: रिजवान की कप्तानी समाप्त, शाहीन शाह अफरीदी बने पाकिस्तान…

ऋषभ पंत का क्रिकेट में वापसी

लंबे समय से चोटिल रहे ऋषभ पंत अब पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी कर रहे हैं। वे इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे और इसके बाद 2025 एशिया कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे। यह सीरीज उनके लिए वापसी का मौका साबित होगी।

इंडिया-ए टीम की पूरी सूची

पहले चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया-ए टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बदोनी, सारांश जैन।

दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया-ए टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा