Saturday, August 15, 2026

कृति सेनन ने बहन नूपुर की हल्दी और संगीत सेरेमनी में जमकर किया डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

by Versha
कृति सेनन ने बहन नूपुर की हल्दी और संगीत सेरेमनी में जमकर किया डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कृति सेनन ने बहन नूपुर सेनन की हल्दी और संगीत सेरेमनी में जमकर डांस किया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, नूपुर और स्टेबिन बेन ने ठुमके लगाए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी की प्री वेडिंग रस्में उदयपुर में शुरू हो चुकी हैं। उनकी हल्दी और संगीत सेरेमनी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फंक्शंस में कृति सेनन ने अपनी बहन और होने वाले जीजू संग ढोल और भोजपुरी संगीत पर जमकर ठुमके लगाए, जिससे हर किसी का ध्यान खींचा।

also read: पोस्टपार्टम में खुद को शांत रखती हैं परिणीति चोपड़ा,…

हल्दी फंक्शन में कृति ने बिखेरा जलवा

हल्दी रस्म में नूपुर ने येलो-व्हाइट कलर का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने लाइट कर्ल हेयर्स और मिनिमल जूलरी के साथ कंप्लीट किया। स्टेबिन भी येलो-व्हाइट कुर्ते में नूपुर संग ट्विनिंग करते नजर आए। कृति सेनन ने एट्रैक्टिव येलो आउटफिट के साथ कंट्रास्टिंग स्कार्फ और बोहो टच स्टाइल जोड़कर सभी का ध्यान खींचा।

संगीत सेरेमनी में धमाका

संगीत सेरेमनी के दौरान कृति ने भोजपुरी हिट गाने “लॉलीपॉप लागेलू” पर शानदार डांस किया। नूपुर और स्टेबिन भी डांस फ्लोर पर जमकर ठुमके लगाते नजर आए। इस दौरान नूपुर अपनी होने वाली शादी की खुशी स्टेबिन के साथ पूरी तरह एंजॉय करती दिखीं।

एक वीडियो में कृति सेनन और उनकी मां भी डांस करती नजर आईं। इस दौरान कृति की मां काफी इमोशनल नजर आईं, जबकि कृति अपनी बहन पर प्यार बरसाती दिखीं। वहीं, अभिनेता वरुण शर्मा भी फंक्शन का हिस्सा बने और कृति के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।

शादी की तारीख

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी को क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। इसके बाद पारंपरिक सात फेरे लिए जाएंगे।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी