Saturday, April 18, 2026

Kaantha OTT Release: थिएट्रिकल हिट के बाद दुलकर सलमान की ‘कांथा’ कब और कहां होगी ओटीटी पर स्ट्रीम? यहां जानें पूरी डिटेल

by Neha
Kaantha OTT Release: थिएट्रिकल हिट के बाद दुलकर सलमान की ‘कांथा’ कब और कहां होगी ओटीटी पर स्ट्रीम? यहां जानें पूरी डिटेल

Kaantha OTT Release: दुलकर सलमान की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कांथा’ सिनेमाघरों में हिट हो चुकी है। जानें फिल्म की OTT रिलीज डेट, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और मल्टी-लैंग्वेज स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

Kaantha OTT Release: दुलकर सलमान की लेटेस्ट पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कांथा’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग भी उम्मीदों से बेहतर रही है। अब थिएटर में सफलता के बाद फैंस इस फिल्म की OTT रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। चलिए जानते हैं कि ‘कांथा’ कब और कहां स्ट्रीम होगी।

‘कांथा’ OTT पर कब और कहां रिलीज होगी?

फिल्म ‘कांथा’ के OTT राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। इस साल की शुरुआत में ही नेटफ्लिक्स ने इसे अपनी ग्रैंड पोंगल लाइनअप का हिस्सा घोषित किया था। प्लेटफॉर्म ने इसे इन शब्दों से डिस्क्राइब किया था— “दो कलाकार, एक झगड़ा, और एक ऐसा सबक जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे।”

स्ट्रीमिंग दिग्गज ने यह कन्फर्म किया है कि फिल्म OTT पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी—इन सभी भाषाओं में उपलब्ध होगी। हालांकि, अधिकृत OTT रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है। दर्शकों को इसकी तारीख का बेसब्री से इंतजार है।

also read: राजकुमार राव बने पिता, चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्रलेखा…

‘कांथा’ का पहले दिन का Box Office Collection

सैकनिल्क की अर्ली एस्टिमेट रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कांथा’ ने पहले दिन लगभग 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया है। फिल्म की शानदार शुरुआत और मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड तक इसकी कमाई में और तेजी आएगी।

फिल्म ‘कांथा’ की कहानी और स्टार कास्ट

सेल्वमनी सेल्वराज के निर्देशन में बनी ‘कांथा’ दर्शकों को 1950 के दशक के मद्रास सिनेमा के सुनहरे दौर में लेकर जाती है। दुलकर सलमान फिल्म में सुपरस्टार टीके महादेवन का किरदार निभा रहे हैं। कहानी महादेवन और उनके पूर्व गुरु व फिल्ममेकर अय्या के बीच के तीखे विवाद के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अभिमान, विश्वासघात और आर्टिस्टिक राइवलरी को दिखाया गया है। फिल्म में दुलकर सलमान के साथ भाग्यश्री बोरसे, समुथिरकानी और राणा दग्गुबाती भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा