Saturday, April 18, 2026

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने किया बड़ा ऐलान, कुमार संगाकारा बने हेड कोच

by Neha
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने किया बड़ा ऐलान, कुमार संगाकारा बने हेड कोच

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा ऐलान किया, कुमार संगाकारा बने हेड कोच और रवींद्र जडेजा समेत तीन ऑलराउंडर्स टीम में शामिल।

IPL 2026 ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने एक बड़ी घोषणा की है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। इससे पहले संगाकारा राजस्थान रॉयल्स में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के पद पर कार्यरत थे।

राजस्थान रॉयल्स के ट्रेड और रिटेंशन अपडेट

टीम ने आईपीएल 2026 से पहले कप्तान संजू सैमसन की जगह रवींद्र जडेजा को सीएसके से ट्रेड के जरिए अपने स्क्वाड में शामिल किया। इसके अलावा सैम करन और डोनोवन फ़ेरीरा भी टीम में ट्रेड के जरिए आए हैं। वहीं, संजू सैमसन और नितीश राणा को बाहर किया गया।

also read: IPL 2026 रिटेंशन अपडेट: ग्लेन मैक्सवेल OUT, हेनरिक…

रिटेन किए गए खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडेय, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर टीम में अब 9 लेयर्स के स्लॉट्स खाली हैं, जिन्हें IPL 2026 ऑक्शन में भरा जाएगा।

IPL 2026 ऑक्शन की जानकारी

आईपीएल का 19वां संस्करण 16 दिसंबर 2025 को मिनी ऑक्शन के जरिए होगा। ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा, जिसकी आधिकारिक घोषणा बीसीसीआई ने कर दी है। राजस्थान रॉयल्स इस ऑक्शन में अपने खाली स्लॉट्स और टीम बैलेंस को मजबूत करने पर ध्यान देगी।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा