Saturday, April 18, 2026

IPL 2026 रिटेंशन अपडेट: ग्लेन मैक्सवेल OUT, हेनरिक क्लासेन IN, KKR कप्तानी पर बड़ा अपडेट

by Neha
IPL 2026 रिटेंशन अपडेट: ग्लेन मैक्सवेल OUT, हेनरिक क्लासेन IN, KKR कप्तानी पर बड़ा अपडेट

IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट अपडेट: ग्लेन मैक्सवेल OUT, हेनरिक क्लासेन IN, KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे बने रह सकते हैं।

IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट: IPL 2026 के लिए रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर तक टीमों को जमा करनी है। इस बीच खबर है कि पंजाब किंग्स ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर सकती है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद हेनरिक क्लासेन को रिटेन करने की योजना में हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे IPL 2026 में अपनी जिम्मेदारी जारी रख सकते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल OUT, हेनरिक क्लासेन IN

सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 23 करोड़ रुपये में खरीदा था। IPL 2025 में क्लासेन ने 14 मैचों में 487 रन बनाए थे और अब उन्हें अगले सीजन SRH में बनाए रखने की संभावना है।

वहीं, पंजाब किंग्स के ग्लेन मैक्सवेल का IPL 2025 में प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। 7 मैचों में सिर्फ 48 रन बनाने के बाद मैक्सवेल को रिलीज करने का फैसला तय माना जा रहा है। इसके अलावा मिचेल ओवेन को भी पंजाब किंग्स से रिटेंशन मिलने की उम्मीद कम है।

also read: कोलकाता नाइट राइडर्स में हलचल: वेंकटेश अय्यर 24 करोड़ में…

अन्य टीमें और खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार सलाम और मयंक अग्रवाल को भी रिलीज किया जा सकता है। मुंबई इंडियंस के विल जैक्स को भी रिलीज किया जा सकता है।

KKR कप्तानी अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी IPL 2025 में अजिंक्य रहाणे ने संभाली थी। KKR ने दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल को ट्रेड करने की कोशिश की थी, लेकिन डील पूरी नहीं हुई। फिलहाल, रहाणे KKR के कप्तान बने रह सकते हैं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा