Tuesday, May 12, 2026

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के लिए बढ़ेगी मुश्किलें, तनवीर सांघा को मिला टी20 में मौका

by Neha
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के लिए बढ़ेगी मुश्किलें, तनवीर सांघा को मिला टी20 में मौका

ऑस्ट्रेलिया के स्टार एडम जम्पा टी20 से बाहर, भारतीय मूल के लेग स्पिनर तनवीर सांघा को टीम में मौका मिला। जानें तनवीर के करियर और ऑस्ट्रेलिया की टीम की पूरी जानकारी।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा के बाहर होने के बाद टीम में भारतीय मूल के युवा स्पिनर तनवीर सांघा को शामिल किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद अब टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से कैनबरा में शुरू होगी। लेकिन इस सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला।

एडम जम्पा बच्चे के जन्म के कारण टी20 टीम से बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह तनवीर सांघा को मौका मिला है।

तनवीर सांघा कौन हैं?

तनवीर सांघा का जन्म 26 नवंबर 2001 को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में हुआ। उनके माता-पिता पंजाब के जालंधर जिले के निवासी हैं। पिता जोगा सिंह ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी ड्राइवर हैं और मां उपजीत कौर अकाउंटेंट हैं। ऑस्ट्रेलिया में जन्म लेने के बावजूद तनवीर का भारतीय जड़ से गहरा नाता है।

also read: भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान को 81-26 से रौंदा, मैच से…

क्रिकेट करियर

सिर्फ 23 साल की उम्र में तनवीर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ दी है।

  • वनडे करियर: 2 मैच, 2 विकेट

  • टी20 करियर: 10 मैच, 10 विकेट

  • फर्स्ट-क्लास क्रिकेट: 15 मैच, 40 विकेट

तनवीर ने 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज का प्रदर्शन किया। उनकी स्पिन गेंदबाजी इतनी धारदार है कि बल्लेबाज उन्हें पढ़ने में कठिनाई महसूस करते हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें बिग बैश लीग (BBL) और 2023 वनडे वर्ल्ड कप स्क्वाड में भी शामिल किया गया।

ऑस्ट्रेलिया की पहली टी20 टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, महली बियर्डमैन, ट्रेविस हेड, जोश फिलिप, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, तनवीर सांघा।

इस बदलाव के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज और भी रोमांचक होने की संभावना है।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी